श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: दो याचिकाओं पर सुनवाई कुछ देर में, शाही ईदगाह मस्जिद हटाने को लेकर होगी बहस

मथुरा: सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले को लेकर दो याचिकाओं पर सुबह 10:00 बजे सुनवाई होगी. एक याचिका रंजना अग्निहोत्री की है और दूसरी लॉ स्टूडेंट ने दायर की है. पिछले दिनों जिला जज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर से शाही ईदगाह मस्जिद हटाने लेकर दर्ज रंजना अग्निहोत्री की याचिका स्वीकार कर ली गई थी.

गौरतलब है कि रंजना अग्निहोत्री ने 2 वर्ष पूर्व श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर से शाही ईदगाह मस्जिद हटाने की मांग को लेकर न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी. पिछले दिनों जिला जज ने याचिका को स्वीकार करते हुए लोअर कोर्ट में सुनवाई के निर्देश दिए थे. रंजना की याचिका पर मंगलवार को सुबह 10:00 बजे सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में सुनवाई होगी. वादी के अधिवक्ता गोपाल खंडेलवाल और प्रतिवादी अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित रहेंगे.

पहली याचिका में क्या है मांग: रंजना अग्निहोत्री की याचिका में दावा किया गया है कि मुगल शासक औरंगजेब ने 1669 में उत्तर भारत में मंदिरों को तोड़कर अवैध मस्जिदों का निर्माण किया था. उन्हीं में से प्रमुख अयोध्या काशी और मथुरा के मंदिर हैं. न्यायालय में दाखिल की गई याचिका में मांग की गई है कि मुगल शासक द्वारा तोड़े गए मंदिरों को पुनर्स्थापित किया जाए और परिसर में अवैध निर्माण कर बने शाही ईदगाह मस्जिद को हटाया जाए.

दूसरी याचिका में छात्रों की ये मांग: लखनऊ और दिल्ली के लॉ छात्रों ने सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण को लेकर हर रोज सुनवाई करने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई थी. इसमें कहा गया है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित सभी याचिकाएं एक ही में सम्मिलित कर ली जाएं इस मामले पर भी आज न्यायालय में सुनवाई होगी.



ये हैं वादी और प्रतिवादी पक्ष: श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर जनपद के सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गई थीं. उन सभी याचिकाओं में चार वादी और प्रतिवादी हैं. हिंदू पक्ष से श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान और श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा ट्रस्ट है, जबकि मुस्लिम पक्ष से सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड और शाही ईदगाह कमेटी है. सभी पक्षों के अधिवक्ता मामले को लेकर कोर्ट में समय-समय पर दलीलें देते रहे हैं.

ऐसी है मौजूदा स्थिति: श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर 13.37 एकड़ में बना हुआ है. 11 एकड़ में श्री कृष्ण जन्मभूमि लीला मंच, भागवत भवन और 2.37 एकड़ में शाही ईदगाह मस्जिद बनी हुई है. श्रीकृष्ण जन्मस्थान जो प्राचीन ठाकुर विराजमान केशव देव मंदिर की जगह पर बना हुआ है. कोर्ट में दाखिल प्रार्थना पत्र में यह मांग की जा रही है कि पूरी जमीन भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि को वापस की जाए.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!