प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को शिमला से कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को शिमला में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में देश भर की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यक्रम में, प्रधानमंत्री मोदी 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे. कुछ लाभार्थी शिमला में आयोजन स्थल पर मौजूद रहेंगे, वहीं, शेष डिजिटल तरीके से इसमें शामिल होंगे.

मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ सभी जिलों में अब तक के सबसे बड़े एकल आयोजनों में से एक होगा, जहां प्रधानमंत्री इन योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थियों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में उनसे बातचीत करेंगे. राज्य की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां लाभार्थी मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय और राज्य के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे.

बयान में कहा गया कि इनमें से कई योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या करोड़ों में है. ये योजनाएं आवास, पीने योग्य पानी की उपलब्धता, भोजन, स्वास्थ्य और पोषण, आजीविका और वित्तीय समावेशन समेत आबादी के सबसे गरीब तबके की सबसे गंभीर समस्याओं का समाधान करती हैं. मंत्रालय ने कहा कि बातचीत इन योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में और देश के लिए नागरिकों की आकांक्षा का आकलन करने का अवसर देगी क्योंकि भारत 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करने वाला है. यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हिमाचल प्रदेश में हो रहा है जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!