रोज मंदिर जाना सिर्फ कोई आदत नहीं, बड़े बड़े चमत्कारी लाभों से है भरपूर

नियमित तौर पर मंदिर जाना कई लोगों की दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण भाग है. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बाहर किसी मंदिर में जाना तो दूर घर के मंदिर में भी नहीं झांकते हैं.

जबकि मंदिर जाना सिर्फ एक आदत नहीं है. इसके कई बड़े बड़े चमत्कारी लाभ भी हैं. आज हम आपको अपने आर्टिकल में इन्हीं लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसे जानने के बाद आप भी रोजाना नियमित रूप से मंदिर जाना शुरू कर देंगे.

जब भी व्‍यक्ति किसी मुसीबत में फंसता है, सबसे पहले भगवान को याद करता है. बुरे वक्‍त में वो हर धार्मिक स्‍थल पर माथा टेकता है भगवान से सब कुछ ठीक करने की प्रार्थना करता है. ऐसा नहीं है कि लोग अच्‍छे वक्‍त में मंदिर नहीं जाते हैं. लेकिन जीवन में सब कुछ अच्‍छा चल रहा हो या बुरा, इससे इतर जाकर रोज मंदिर जाने की कोशिश करना चाहिए. यदि रोज मंदिर न जा सकें तो कम से कम हफ्ते में एक बार मंदिर जरूर जाना चाहिए.

मंदिर जाने के फायदे
– मंदिर जाने से व्‍यक्ति की सोच सकारात्‍मक होती है. इससे उसे अपनी रोजमर्रा की समस्‍याओं से निपटने में आसानी होती है. इसके अलावा भगवान के प्रति विश्‍वास उसका खुद पर भी विश्‍वास बढ़ाता है इसी की दम पर वह बड़ी से बड़ी चुनौती को पार कर जाता है. इसी विश्‍वास के दम पर वह बड़े सपने देखता है उन्‍हें पूरा करता है.

– मंदिर जाने से व्‍यक्ति के मन में यह विचार आता है कि भगवान उसे देख रहे हैं. इस कारण वह गलत काम करने से बचता है. इससे वह अच्‍छा आचरण करता है कई मुसीबतों से अपने आप बच जाता है.

– रोज मंदिर जाकर देवी-देवताओं की आराधना करने से उनकी कृपा होती है जीवन में सुख-समृद्धि आती है. भगवान के आशीर्वाद से हर काम में सफलता मिलती है.

– यदि व्‍यक्ति अनजाने में या जान-बूझकर कोई गलती कर भी दे तो भगवान के सामने आते ही वह अपने गुनाहों की माफी मांगता है. यह प्रायश्चित की भावना व्‍यक्ति के मन को हल्‍का करती है उसे आगे ऐसे अपराध न करने की सीख मिलती है.

– मंदिरों का निर्माण सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार करने वाली जगहों पर किया जाता था. साथ ही मंदिरों का वास्‍तु डिजाइन ऐसे होते हैं जो वहां की सकारात्‍कता को बढ़ाते हैं. इसके अलावा मंदिरों में होने वाला मंत्रोच्‍चार, पूजा-पाठ, घंटियों-शंख की आवाज पूरे माहौल में सकारात्‍मक का संचार करते हैं. विज्ञान भी मानता है कि शंख घंटी की आवाज दिल-दिमाग पर अच्‍छा असर डालती हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!