बड़वानी गौरव दिवस:बड़वानी में ढोल-मांदल की थाप पर अफसर-नेता की मस्ती,कलेक्टर-SP के डांस पर मंत्री-सांसद ने उड़ाए नोट

बड़वानी में गौरव दिवस पर निकली गौरव यात्रा में कलेक्टर और एसपी जमकर नाचे। कलेक्टर-एसपी का डांस देखकर खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल और प्रदेश के पशुपालन मंत्री और स्थानीय विधायक प्रेमसिंह चौहान ने 100-100 के नोट न्योछावर किए। दरअसल बुधवार को बड़वानी जिले की स्थापना दिवस था। इसे गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत सात दिन तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कलेक्टर ने डांस की शुरुआत की
सात दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन शहर के बस स्टैंड से पीजी कॉलेज ग्राउंड तक गौरव यात्रा निकाली गई। यात्रा में ढोल मांदल की थाप पर कलेक्टर शिवराज वर्मा ने थोड़ी झिझक के साथ डांस करना शुरू किया लेकिन करीब दो मिनट बाद ही वे खुलकर नाचने लगे। उन्हें देख एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने भी डांस करना शुरू किया। राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी, सांसद गजेंद्र पटेल और विधायक प्रेमसिंह भी अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाए। उन्होंने जेब से 100-100 रुपए के नोट निकालकर एसपी-कलेक्टर पर न्योछावर भी किए।

बड़वानी कलेक्टर गौरव दिवस पर ढोल-ताशों की धुन पर थिरकते हुए।
बड़वानी कलेक्टर गौरव दिवस पर ढोल-ताशों की धुन पर थिरकते हुए।

गौरव दिवस के पहले दिन गौरव यात्रा
गौरव दिवस कार्यक्रम के पहले दिन राजघाट में मां नर्मदा की आरती, पूजन व अभिषेक किया गया। इसके बाद शहर के बस स्टैंड से गौरव यात्रा पैदल शुरू हुई। इसमें सबसे आगे महिलाएं कलश धारण कर चल रही थीं। वहीं बैंडबाजों पर क्षेत्रीय गीत-संगीत गूंज रहे थे। ढोल-ताशों की धुन पर मंत्री व सांसदों सहित अफसर व कर्मचारी भी खूब नाचे। यात्रा में सबसे आगे बोहरा समाज का स्काउट बैंड कदमताल करते हुए प्रस्तुति दे रहा था। वहीं एक ट्रॉली पर अहीर यादव समाज की मंडली भजन प्रस्तुत करते चल रही थी। वहीं अन्य ट्रॉलियों पर विभिन्न प्रसंगों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसी तरह आदिवासी वस्त्रों में सज्जित युवाओं के नृत्य ने रास्तेभर समा बांधा। कॉलेज ग्राउंड पर 25 पाउंड का केक काटा गया। गायक आनंदीलाल भावेल ने आदिवासी गीतों की प्रस्तुति दी। टिटगारिया ग्रुप ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। हास्य कवि सुरेश अलबेल ने कविताओं के रंग बिखेरे।

बड़वानी एसपी गौरव दिवस पर ढोल-ताशों की धुन पर थिरकते हुए।
बड़वानी एसपी गौरव दिवस पर ढोल-ताशों की धुन पर थिरकते हुए।
यात्रा के आगे बच्चे कलश सिर पर रखकर चल रहे थे।
यात्रा के आगे बच्चे कलश सिर पर रखकर चल रहे थे।
यात्रा का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
आदिवासी महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा।
आदिवासी महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा।
नर्मदा पूजन कर लिया गौरव दिवस के लिए आशीष।
नर्मदा पूजन कर लिया गौरव दिवस के लिए आशीष।
मातोश्री अहिल्याबाई को भी याद किया गया।
मातोश्री अहिल्याबाई को भी याद किया गया।
  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!