रुक जाना नहीं योजना के तहत परीक्षा चार जून से

भोपाल। राज्य ओपन बोर्ड द्वारा ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत चार जून से परीक्षा शुरू होने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं व बारहवीं कक्षा में फेल विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने के लिए  राज्य ओपन बोर्ड पहले ही परीक्षा की समय सारिणी जारी कर चुका है। रुक जाना नहीं योजना के तहत दसवीं के असफल विद्यार्थियों की परीक्षा चार जून से शुरू होकर 17 जून को समाप्त होगी। वहीं बारहवीं की परीक्षा 7 जून से प्रारंभ होगी, जो 27 जून तक चलेगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं-बारहवीं परीक्षा में फेल विद्यार्थियों को 15 मई तक एमपी आनलाइन के माध्यम से आवेदन करना था। माशिमं के बीते 29 अप्रैल को जारी दसवीं-बारहवीं के परिणाम में 4.75 लाख विद्यार्थी फेल हो गए थे। वहीं माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन में भी रुक जाना नहीं परीक्षा की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों के काफी फोन आ रहे हैं। हर रोज करीब 100 फोन रुक जाना नहीं परीक्षा को लेकर आ रहे हैं। काउंसलर उन्‍हें सलाह दे रही हैं कि परीक्षा की तैयारी के लिए अभी भी करीब दस दिन का समय है। ऐसे में विषयवार और व्‍यवस्‍थित ढंग से तैयारी करें तो सफलता अवश्‍य मिलेगी।काउंसलर कविता चौबे 10वीं व 12वीं की परीक्षा में किसी कारणवश असफल रहे विद्यार्थियों को सलाह दी है कि जो गलती आपने बोर्ड परीक्षा में कर दी, उस गलती को चिन्हित कर व्‍यवस्‍थ्‍िात ढंग से तैयारी करें। अगर गलतियों को दोहराएंगे, तो फिर कम अंक मिलेंगे। इसलिए लिख-लिखकर परीक्षा की तैयारी करें। इससे आपको याद भी होगा और परीक्षा के लिए समय प्रबंधन भी हो सकेगा। परीक्षा का तनाव न लें। रोज कम से कम चार-पांच घंटे पढ़ाई करें।राज्य ओपन बोर्ड की ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत होने वाली परीक्षा में माशिमं की दसवीं-बारहवीं के फेल विद्यार्थी शामिल हो सकते है। इसके तहत इन विद्यार्थियों को माशिमं की परीक्षा में सिर्फ फेल विषयों की परीक्षा देनी होती है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!