भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच कल, नेपियर में 10 साल से नहीं जीती टीम इंडिया

भारतीय टीम 23 जनवरी से न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया को पांच वनडे और तीन टी-20 खेलने हैं। पहला वनडे बुधवार को नेपियर में खेला जाएगा। नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत आखिरी बार 3 मार्च 2009 को जीता था। भारत-न्यूजीलैंड के बीच अब तक 101 वनडे हुए हैं। इनमें से भारत ने 51 जीते और 44 हारे हैं। एक टाई रहा, जबकि पांच बेनतीजा रहे।

ऑस्ट्रेलिया के नाम सबसे ज्यादा 1854 अंतरराष्ट्रीय मैच
टीम इंडिया नेपियर में जब मेजबान के खिलाफ वनडे खेलने उतरेगी तो वह उसके क्रिकेट इतिहास का 1600वां मैच होगा। भारत ने 1932 में अपना क्रिकेट सफर शुरू किया था। उसने अब तक 533 टेस्ट, 956 वनडे और 110 टी-20 खेले हैं। टीम इंडिया 1600 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की तीसरी टीम होगी। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 1854 और इंग्लैंड ने 1833 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

भारत 1600 तो न्यूजीलैंड 1300 मैच का आंकड़ा छुएगा
भारत ने 1599 मैच में 713 जीते और 615 हारे हैं, जबकि 217 ड्रॉ रहे और 11 टाई रहे। 43 मैच बेनतीजा रहे। वहीं, न्यूजीलैंड भी इस सीरीज का चौथा मैच खेलने के साथ अपने 1300 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लेगी। उसने अब तक 1296 मैच में 488 जीते और 589 हारे हैं, जबकि 165 मैच ड्रॉ और 11 टाई रहे। 43 मैच का नतीजा नहीं निकल पाया।
 

पिछले 5 वनडे में से भारत ने 3 जीते
दोनों टीमें के बीच हुए पिछले पांच वनडे में से भारत ने तीन और न्यूजीलैंड ने दो जीते हैं। दोनों के बीच आखिरी वनडे 29 अक्टूबर 2017 को कानपुर में खेला गया था। उस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 रन से हराया था।

कब    कहां हुआकौन जीतास्कोरकार्ड
29/10/17कानपुरभारत 6 रन सेभारत : 337/6, न्यूजीलैंड : 331/7
25/10/17पुणेभारत 6 विकेट सेभारत : 232/4, न्यूजीलैंड : 230/9
22/10/17मुंबईन्यूजीलैंड 6 विकेट सेभारत : 280/8, न्यूजीलैंड : 284/4
29/10/16विशाखापत्तनमभारत 190 रन सेभारत : 269/6, न्यूजीलैंड : 79/10
26/10/16रांचीन्यूजीलैंड 19 रन सेभारत : 241/10, न्यूजीलैंड : 260/7

भारत का वर्ल्ड कप से पहले आखिरी विदेशी दौरा
इंग्लैंड में 30 मई से वनडे वर्ल्ड कप होना है। उस टूर्नामेंट से पहले भारत का यह आखिरी विदेशी दौरा है। पिछले 36 साल में ऐसा 5वीं बार है, जब टीम इंडिया विश्व कप से पहले विदेशी दौरा कर रही है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 8वीं सीरीज, भारत सिर्फ एक जीता
टीम इंडिया की यह न्यूजीलैंड में 7वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज है। दोनों के बीच पहली वनडे सीरीज 1976 में खेली गई थी। तब दो मैचों की सीरीज टीम इंडिया 0-2 से हारी थी। 1981 में दूसरी सीरीज भी न्यूजीलैंड ने 2-0 से जीती। 1994 और 1999 की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही। 2002 में न्यूजीलैंड ने सात वनडे की सीरीज 5-2 से अपने नाम की। भारत ने न्यूजीलैंड में पहली वनडे सीरीज 2009 में जीती। तब भारत ने 5 वनडे की सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी। हालांकि, 2014 में भारत 0-4 से वनडे सीरीज हार गया था।

धोनी तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास इस सीरीज में सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। धोनी इस सीरीज में यदि 197 रन बनाने में सफल रहे तो वे न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम है। तेंडुलकर ने न्यूजीलैंड में 18 मैच में 652 रन बनाए हैं। उनके बाद वीरेंद्र सहवाग हैं। सहवाग ने 12 मैच में 598 रन बनाए हैं। धोनी 10 मैच में 456 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं।

दोनों टीमें
भारत : 
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडु, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील खुर्शीद अहमद, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, शुभमन गिल।

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), रोस टेलर, ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, कोलिन डि ग्रांडहोम, लॉकी फर्ग्युसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, कोलिन मुनरो, हेनरी निकोलस, मिशेल, सैंटनेर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।

सम्बंधित खबरे

भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!