पूजा पाठ या शुभ कार्यों में दाएं हाथ का उपयोग होता है अनिवार्य, जानें इसके पीछे का रहस्य

हिंदू धर्म में हर काम के लिए व्यक्ति के दाएं हाथ यानी की सीधे पर ही जोर दिया जाता है. पूजा करने से लेकर हवन में आहुति डालने यज्ञ करने तक में सीधे हाथ का इस्तेमाल किया जाता है.

सदियों से हम लोग यही सुनते आ रही हैं कि भगवान का प्रसाद हमेशा सीधे हाथ से ही लेना चाहिए. किसी को दान करते समय दाएं हाथ की ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए. आरती लेते समय भी सीधे हाथ को ही आगे लाया जाता है. बड़े-बुजुर्गों के बताए अनुसार हम इस बात का तो ध्यान रखते आए हैं, लेकिन हम में से बहुत कम लोग ही इस बात को जानते होंगे कि आखिर इसके पीछे क्या मान्यता है.

हम में से बहुत लोग ऐसे भी हैं, जो इस बात पर ध्यान न देते हुए, इसे अंधविश्वास मानते हैं. पूजा के समय या फिर प्रसाद लेते समय जो हाथ पहले आगे आ जाता है, कर देते हैं. इसके पीछे की मान्यता है कि व्यक्ति का सीधा हाथ सकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है. भगवान का आशीर्वाद लेते समय, भगवान नारायण जी को आहुति देते समय, किसी को दान देते समय सकारात्मकता के साथ काम किया जाना चाहिए.

दान-पुण्य में भी दाएं हाथ का इस्तेमाल है जरूरी
कई बार लोग सोचते हैं कि पूजा-पाठ या भगवान के कार्य में तो दाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं. कुछ दान पुण्य करते समय वे अपने आराम के हिसाब से किसी भी हाथ का इस्तेमाल कर लेते हैं. शास्त्रों के अनुसार ये भी गलत है. अपने हाथ से दान-पुण्य कर्म करते समय भी दाहिने हाथ का ही इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि सीधे हाथ से किया गया दान देवताओं को प्रसन्न करता है. जबकि उल्टे हाथ से किए दान से देवता नाराज हो जाते हैं.

दाएं पैर का भी है महत्व
सीधे हाथ की तरह सीधे पैर का भी विशेष महत्व है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर से बाहर निकलते समय सीधा पैर ही पहले बाहर रखना चाहिए. ऐसा करने व्यक्ति जिस कार्य के लिए घर से बाहर जा रहा होता है, उसे उस काम में सफलता मिलती है. वहीं, एक मान्यता ऐसी भी है कि किसी भी कार्य को सीधे हाथ से करने में काम सीधे अर्थात् निर्विघ्न पूरे हो जाते हैं. वहीं, उल्टे हाथ से किए काम उल्टे अर्थात् विघ्न उत्पन्न हो जाते हैं.

इसलिए भगवान का प्रसाद लेते, जल अर्पित करते समय, पूजा की सामग्री अर्पित करते समय, आरती करते समय, दान-पुण्य करते समय, हवन करते समय पूजा संबंधित कोई भी कार्य करते समय दाएं हाथ का इस्तेमाल ही करें.
 

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!