दुनिया पर मंडरा रहा मंकीपॉक्स का खतरा: 12 देशों में पहुंचा वायरस, मध्यप्रदेश में अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

भोपाल। दुनिया में कोरोना का खौफ अभी खत्म भी नहीं हुआ, कि मंकीपॉक्स नाम के वायरस ने डराना शुरू कर दिया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक ट्वीट कर लोगों को चेतावनी दी है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि केवल 10 दिनों के भीतर 12 देशों में 92 मंकीपॉक्स के मामलों की पुष्टि हुई है. आगे भी मामले तेजी से बढ़ेंगे, इसलिए सावधान रहने की जरूरत है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वायरस कई देशों में कुछ जानवरों में मौजूद हैं, जिसका स्थानीय लोगों और यात्रियों में कभी-कभार ही प्रकोप होता है. हम अपने साझेदारों के साथ मिलकर मंकीपॉक्स फैलने के संबंध में गंभीरता से काम कर रहे हैं.

12 देशों में पहुंचा वायरस: अभी तक मंकीपॉक्स वायरस ने दुनिया के 12 देशों- ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, स्पेन, पुर्तगाल, फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड, स्वीडन और इटली तक ये वायरस अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुका है. इस वायरस से किसी भी देश में कोई मौत नहीं हुई है. इन 12 देशों में अभी भी लगभग 28 मामले संदिग्ध तौर पर मंकीपॉक्स के हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि अभी इन मामलों की पुष्टि के लिए जांच जारी है.

Alert in Madhya Pradesh regarding monkeypox virus

मंकीपॉक्स वायरस को लेकर मध्यप्रदेश में अलर्ट

मंकीपॉक्स के कारण: मंकीपॉक्स नामक वायरस के कारण यह संक्रमण होता है, यह वायरस ऑर्थो पॉक्स वायरस समूह से संबंधित है. इस समूह के अन्य सदस्य मनुष्यों में चेचक और काउपॉक्स जैसे संक्रमण का कारण बनते हैं. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक मंकीपॉक्स के एक से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के मामले बहुत ही कम हैं. संक्रमित व्यक्ति के छींकने-खांसने से निकलने वाली ड्रॉपलेट्स, संक्रमित व्यक्ति की त्वचा के घावों या संक्रमित के निकट संपर्क में आने के कारण दूसरे लोगों में भी संक्रमण होने की आशंका रहती है.

मंकीपॉक्स का इलाज: चेचक उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान उपयोग किए जाने वाले टीकों ने मंकीपॉक्स से भी सुरक्षा प्रदान की. नए टीके विकसित किए गए हैं, जिनमें से एक को रोग की रोकथाम के लिए अनुमोदित किया गया है. एक एंटीवायरल एजेंट को भी मंकीपॉक्स के इलाज के लिए लाइसेंस दिया गया है.

मध्य प्रदेश में अलर्ट: मध्यप्रदेश में कोरोना के चलते पहले से ही अलर्ट जारी है. हालांकि मंकीपॉक्स को लेकर अभी स्वास्थ्य विभाग ने कोई नए दिशा-निर्देश नहीं दिए हैं, लेकिन सतर्कता के चलते सभी जिला अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!