बीजेपी में ऑल इज नॉट वेल, CM के सम्मान समारोह में नरोत्तम मिश्रा ने छोड़ा मंच

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच की तल्ख़ियां एक बार फिर सामने आई हैं. ओबीसी आरक्षण को लेकर आयोजित सीएम हाउस पर आयोजित सीएम के सम्मान समारोह में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी शामिल हुए, लेकिन कार्यक्रम के आखिर में वे मंच छोड़कर चले गए. इससे पहले जब ओबीसी आरक्षण को लेकर लोग सीएम का सम्मान कर रहे थे, तब नरोत्तम मिश्रा ने मंत्री भूपेंद्र सिंह का कुर्ता पकड़ते हुए उन्हें मुख्यमंत्री के बगल में खड़ा कर दिया और खुद मंच से नीचे उतरने लगे. इस दौरान मंत्री रामखेलावन पटेल ने उन्हें रोका भी, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर वे मंच छोड़कर चले गए.

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा ही मामला: इसके पहले भी नरोत्तम भोपाल के जंबूरी मैदान में तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन के दौरान भी सीएम के सम्मान में खड़े हुए भूपेंद्र सिंह का कुर्ता खींचकर उन्हें बैठने का इशारा करते हुए नजर आए थे.

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1527984149638033408

भाजपा की अंतर्कलह एक बार फिर सामने आयी: कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस मामले को लेकर तंज कसते हुए कहा है कि शिवराज जी के सम्मान में खड़े होने वाले मंत्री अरविंद भदौरिया का कुर्ता खिचने वाले गृहमंत्री को भाजपा के कार्यक्रम में भाषण देने का मौक़ा नही मिलने पर वो कार्यक्रम को बीच में छोड़कर चलते बने. उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार में गृहमंत्री की उपेक्षा लगातार जारी है. जो बताता है कि बीजेपी के नेताओं के बीच कितनी अंतर्कलह है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!