आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। यह फिल्म बीते कई समय से अपनी रिलीज के इंतजार में है। वहीं फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी बेताब है। ऐसे में फिल्म के लिए उत्सुक प्रशंसकों के लिए फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान हो गया है। आमिर खान और करीना कपूर स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर आईपीएल के समापन के दिन लॉन्च किया जाएगा। लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर आईपीएल के फिनाले के दिन 29 मई को लॉन्च किया जाएगा। आईपीएल के उत्साह को देखते हुए आमिर खान अभिनीत इस फिल्म के निर्माताओं ने जानबूझकर अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इस दिन करने का फैसला किया है। यह सिनेमा और क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए बेहद खुशी की बात है।
फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में आमिर एक बार फिर अपने 3 इडियट्स के सह-कलाकारों करीना कपूर खान और मोना सिंह के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!