रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के विमान की आगरा में इमरजेंसी लैंडिंग, प्रशासन में हड़कंप

आगरा: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के विमान को शुक्रवार देर रात इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. इससे आगरा में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मच गई. खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी एयरपोर्ट पहुंच गए. खेरिया मोड़ हवाई एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया. दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से आगरा में रक्षामंत्री के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. करीब 30 मिनट तक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा एयरपोर्ट पर रुके. जैसे ही दिल्ली में मौसम साफ हुआ, तो उनका विमान आगरा से रवाना हो गया.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार रात में लखनऊ से दिल्ली के लिए विमान से रवाना हुए. रात में अचानक दिल्ली का मौसम खराब हो गया था. इसके चलते अचानक आगरा एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को मिली, तो अधिकारियों में खलबली मच गई. एयरपोर्ट पर आगरा एडीजी, आगरा आईजी, एसएसपी और पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए.

आगरा एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक की सड़कों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी. वायरलैस पर यह सूचना दी गई कि रक्षा मंत्री सर्किट हाउस में पहुंच सकते हैं. इसलिए सभी डयूटी पर पहुंचे थे. दिल्ली में खराब मौसम की वजह से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 30 मिनट तक एयरपोर्ट पर रुके. इसके बाद ​जब दिल्ली का मौसम सही हुआ, तो रक्षा मंत्री विमान से दिल्ली रवाना हो गया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!