खरगोन सांप्रदायिक दंगों में प्रभावित लोगों के जख्म पर मरहम, दंगा पीड़ितों को ₹72 लाख अतिरिक्त मुआवजा देंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले महीने हुए खरगोन सांप्रदायिक दंगों में प्रभावित लोगों के लिए ₹72 लाख के अतिरिक्त मुआवजे की घोषणा की है. 14 अप्रैल को होने वाली संजय नगर निवासी लक्ष्मी मुच्छल की शादी सांप्रदायिक दंगे के दौरान उपहार और अन्य महत्वपूर्ण सामान नष्ट होने के बाद स्थगित कर दी गई थी. 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस के दौरान दंगा भड़क गया था.

दंगा पीड़ितों को अतिरिक्त राहत: अब तक दंगा प्रभावित लोगों के बीच कुल ₹1.32 करोड़ का मुआवजा वितरित किया गया है. सीएम शिवराज शुक्रवार की रात लक्ष्मी की शादी में पत्नी के साथ वर्चुअली शादी में शामिल हुए और नवदंपति को आशिर्वाद दिया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉल के जरिए जुड़कर परिवार को विश्वास दिलाया कि सरकार और खरगोन के लोग परिवार के साथ हैं. सीएम ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, नुकसान की भरपाई के साथ ही कठोर दंड भी दिया जाएगा.

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लक्ष्मी की शादी में उपहार स्वरूप स्कूटी और वॉशिंग मशीन भेंट की. मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, जो खरगोन जिले के प्रभारी हैं, शादी में शामिल हुए और दुल्हन को उपहार दिए. दंगों के बाद 170 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया और 65 पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. सीएम ने कहा कि सरकार मामले की जांच करा रही है और दंगाइयों से हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक ट्रिब्यूनल भी बनाया गया है. दंगों के बाद, जिला प्रशासन ने लगभग 55 घरों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों को ध्वस्त किया है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!