MPPSC इंजीनियरिंग परीक्षा में प्रदेश के निवासियों को 100 फीसदी आरक्षण का मामला, HC ने सुरक्षित रखा फैसला

जबलपुर। अप्रत्यक्ष रूप से पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में प्रदेश के निवासियों के लिए सौ फीसदी आरक्षण दिए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी. याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस एसए धर्माधिकारी और जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने फैसला सुरक्षित रखने के आदेश जारी किए हैं.

यह है पूरा मामला: उत्तर प्रदेश निवासी शैलेन्द्र कुमार की तफर से दायर की गयी याचिका में कहा गया था कि मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इंजीनियर पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किये थे. एमपीपीएससी ये भर्ती प्रकिया की परीक्षा आयोजित करेगी. एमपीपीएससी की प्राथमिक परीक्षा में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के रोजगार पोर्टल में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है. रोजगार पोर्टल के नियम अनुसार वही अभ्यर्थी पोर्टल पर रजिस्टर कर सकता है जो मध्य प्रदेश का निवासी हो. पोर्टल पर सिर्फ मध्यप्रदेश के जिलों के नाम ही अंकित हैं जिसके कारण मध्यप्रदेश के बाहर के अभ्यार्थी अपना नाम पोर्टल पर रजिस्टर नहीं कर सकते. याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि पूर्व में एमपीपीएससी द्वारा आयोजित अन्य परीक्षाओं की प्रक्रिया और इस प्रक्रिया को चुनौती देते हुए याचिका दायर की गयी थी. जिसकी सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने संशोधन के आदेश जारी किये थे. जिससे मध्यप्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों के अभ्यर्थी भी इस परीक्षा में शामिल हो सके. युगलपीठ ने सुनवाई के बाद इस मामले में फैसला सुरक्षित रखने के आदेश जारी किए है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!