आज लॉन्च होगी एमपी स्टार्टअप नीति 2022, पीएम मोदी करेंगे चुनिंदा तीन स्टार्टअप्स से बात

इंदौर। मध्य प्रदेश स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2022 का आयोजन शुक्रवार यानी आज हो रहा है. इंदौर में होने वाले इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की स्टार्टअप नीति 2022 की लॉन्चिंग वर्चुअली करेंगे. ये कार्यक्रम ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शाम 5.30 बजे से आयोजित हो रहा है. स्टार्टअप कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उद्योग व एमएसएमई मंत्री के साथ 500 से ज्यादा स्टार्टअप के अलावा कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे.

ये है कार्यक्रम की रूप रेखा: स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2022 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चुनिंदा स्टार्टअप की सफलता की कहानियों का संग्रह भी जारी करेंगे. इसके अलाव स्टार्टअप के नए पोर्टल का लोकार्पण भी होगा. सबसे पहले शाम 6 बजे एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का संबोधन होगा, फिर 6.10 बजे मुख्यमंत्री का उद्धबोधन होगा और शाम 6.30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ऑनलाइन जुड़ेंगे. इस दौरान स्टार्टअप पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन होगा. सीएम द्वारा स्टार्टअप को वित्तीय सहायता बांटी भी जाएगी. 6.45 बजे पीएम चुनिंदा तीन स्टार्टअप से बात करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी का संबोधन हाेगा. पूरे कार्यक्रम में 3 अलग-अलग सत्र होंगे. 116 कुल स्टॉल लगाये जा रहे हैं. इसमें से 100 स्टॉल स्टार्टअप शुरू कर रहे या कर चुके युवाओं के लिए तैयार किए गए हैं.

PM Modi will launch the MP startup policy 2022 today in Indore virtually

एमपी स्टार्टअप नीति 2022 की लॉन्चिंग

क्या है स्टार्टअप नीति 2022 ? : मध्यप्रदेश की नई स्टार्टअप पॉलिसी के तहत नए स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार 15 फीसदी आर्थिक मदद देगी यानी सेबी या आरबीआई की मान्यता प्राप्त संस्था से एक करोड़ के इन्वेस्टमेंट पर सरकार 15 लाख रुपए देगी. वहीं, महिलाओं के स्टार्टअप्स को 3 प्रतिशत अतिरिक्त यानी 18 फीसदी मदद दी जाएगी. इस प्रकार महिला स्टार्टअप को 18 लाख रुपए दिए जाएंगे. एक स्टार्टअप को ऐसी मदद चार बार दी जाएगी. यानी पुरुषों को 60 लाख रुपए और महिलाओं को 72 लाख रुपए दिए जाएंगे.

स्टार्टअप नीति 2022 में ये है छूट: स्टार्टअप नीति 2022 के तहत अधिकतम 25 कर्मचारियों के लिए तीन साल तक प्रतिमाह पांच हजार रुपये वेतन सरकार देगी. इसके अलावा तीन साल तक प्रति कर्मचारी हर साल 13 हजार रुपये ट्रेनिंग के लिए भी दिए जाएंगे. ऑफिस किराये के लिए अधिकतम 5 हजार रुपये माह की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही स्टार्टअप को 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से कमर्शियल बिजली की आपूर्ति तीन साल तक की जाएगी. इसके अलावा प्रोडक्ट बेस्ड स्टार्टअप्स को पेटेंट और सरकारी खरीद में छूट का प्रावधान रहेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!