गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- ज्ञानवापी मस्जिद का सच सामने आना चाहिए, कुछ लोगों में बौखलाहट क्यों है

भोपाल। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस चिंतन शिविर को लेकर कहा कि राजस्थान में चिंतन शिविर नहीं हो रहा, वह चिंता शिविर है. पार्टी को बचाने की चिंता है. राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की चिंता है. इन सब विषयों पर वहां चिंता होगी कि किस तरह से और कैसे कांग्रेस की खिसकती जमीन को बचाया जाए. गृह मंत्री ने कहा कि मैं मानता हूं कि एक परिवार की स्थिति के लिए यह चिंतन शिविर है. उत्तर प्रदेश में मदरसों में राष्ट्रगान को अनिवार्य कर दिया गया है, इस पर गृह मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है.

कश्मीरी पंडित की हत्या पर क्यों चुप हैं राहुल गांधी : कश्मीर में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या के मामले में गृह मंत्री ने कहा कि इस पर राहुल गांधी अपने आप को कश्मीरी पंडित कहते हैं, क्यों मौन हैं. राहुल गांधी से लेकर पूरी कांग्रेस इस विषय पर मौन है. यही कांग्रेस का असली चरित्र है. कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति को पूरा देश देख रहा है. इसलिए कांग्रेस सिकुड़ती जा रही है. कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बांटने का काम किया है. ज्ञानव्यापी मस्जिद के विषय में गृह मंत्री ने कहा कि जो सच है, वह सामने आना चाहिए.

कोरोना के 35 नए मामले मिले : गृह मंत्री ने बताया कि कोरोना के पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में 35 नए मामले सामने आए हैं. जबकी 33 लोग ठीक हुए हैं. मध्यप्रदेश में एक्टिव केस केवल 232 बचे हैं. मध्यप्रदेश में 7855 सैंपल लिए गए हैं. संक्रमण दर हमारी 0.45% है, जबकि रिकवरी दर हमारी 98.7% बनी हुई है. पिछले 24 घंटे में कोई भी पुलिसकर्मी संक्रमित नहीं हुआ है. पुलिस का केवल एक जवान अब एक्टिव केस में है. पिछले 24 घंटे में वैक्सीनेशन 39255 लोगों का किया गया. 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!