चीन में लॉकडाउन का असर, शंघाई में टेस्ला की गीगा फैक्ट्री में प्रोडक्शन बंद

बीजिंग: वैसे तो दुनिया भर में कोरोना कहर बरपा रहा है मगर चीन में हालत ज्यादा खराब है. चीन के शंघाई शहर में लॉकडाउन लगा है. सरकार लोगों पर जबरदस्त सख्ती कर रही है और नियम तोड़ने वालों को सजा दे रही है. वहीं इसका असर दुनिया भर की सप्लाई चेन पर भी पड़ा है. हालत यह है कि शंघाई में टेस्ला की गीगा फैक्ट्री (Tesla’s giga factory) में प्रोडक्शन एक बार फिर बंद हो गया है. पिछले साल भी जब दुनिया कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रही थी, तब टेस्ला की चीन स्थित फैक्ट्री में प्रोडक्शन बंद हो गया था. लंबे लॉकडाउन के बाद एलन मस्क की टेस्ला ने कुछ महीने पहले ही चीन स्थित फैक्टी में उत्पादन शुरू किया था. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार में गीगा फैक्ट्री में प्रोडक्शन बंद होने की पुष्टि की है. रिपोर्ट में बताया गया है कि सप्लाई चेन टूटने से टेस्ला की यूनिट अब लॉजिस्टिक्स समस्याओं का सामना कर रही है और टेस्ला के शंघाई असेंबली प्लांट में उत्पादन रुक गया है.

टेस्ला ने एक बयान में कहा कि लॉजिस्टिक्स की समस्याओं के कारण उसके गीगाफैक्ट्री-3 को कार के कलपुर्जों की डिलीवरी में देरी हुई. इलेक्ट्रिक कार निर्माता ने दावा किया है कि फैक्ट्री चालू रहेगी. हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या शंघाई की गीगा फैक्ट्री में उत्पादन अस्थायी रूप से बंद किया गया है या हमेशा के लिए. मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी में प्रोडक्शन क्राइसिस ऐसे समय में आया है, जब टेस्ला की अप्रैल की बिक्री एक महीने पहले की तुलना में लगभग 84 प्रतिशत गिरकर 10,757 वाहनों पर आ गई है.

SAIC मोटर और अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला जैसे प्रमुख उद्यमों ने अप्रैल के अंत में शंघाई में अपने उत्पादन शुरू किया था. ये कंपनियां अपने प्रोडक्शन का 80-90 प्रतिशत हिस्सा चीन में बनाती हैं. चीन ने प्रमुख कंपनियों के लिए काम फिर से शुरू करने और कोविड के प्रभाव को कम करने के लिए नई व्यवस्था शुरू की थी, जिसे वॉइट लिस्ट का नाम दिया गया था. फिलहाल शंघाई में अधिकारियों ने एक बार फिर कोविड प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया है और लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी है.

रिपोर्टस के अनुसार, कोरोना के संक्रमण को खत्म करने और बढ़ते हुए मामलों को रोकने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने क्वारंटीन जोन बढ़ाने के आदेश दिए है. इसका उद्देश्य शंघाई में भीड़ को रोकना है. उनके इस आदेश से शंघाई में लोगों की प्रॉब्लम बढ़ गई है. कई इलाकों में लोग चिल्लाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं. शहर में खाने-पीने की दिक्कत भी बढ़ गई है. इस बीच शासन ने डायनमिक जीरो कोविड पॉलिसी का पालन करने का आग्रह किया है. साथ ही नियम तोड़ने और सरकार की पॉलिसी की आलोचना करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!