शाजापुर: राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार की पुत्रवधु ने की आत्महत्या! घर में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

शाजापुर। शुजालपुर विधायक एवं स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश शासन राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार की पुत्र वधु का शव मंगलवार रात को घर में ही फंदे पर लटका मिला. सूचना मिलते ही राज्यमंत्री परमार भोपाल से सीधे अपने गांव पोचानेर पहुंचे. वहीं सुजालपुर एसडीओपी और एफएसएल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

घर में लटका मिला शव: राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार की पुत्र वधु का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला. सूचना मिलते ही राज्यमंत्री भोपाल से और उनका पुत्र अंचल के वैवाहिक आयोजन से सीधे गांव पहुंचे. करीब दो-तीन वर्ष पहले राज्यमंत्री के पुत्र देवराज सिंह परमार का विवाह जिले के ग्राम हड़लायकलां निवासी सविता के साथ हुआ था. विवाह के पश्चात सविता अपने ससुराल पोचानेर में ही रहती थी. मृतका की उम्र 22 वर्ष के करीब है.

आत्महत्या की आशंका: विगत दो दिन से राज्यमंत्री परमार भोपाल में थे, वहीं मंगलवार को उनका पुत्र देवराज ग्रामीण क्षेत्र के एक वैवाहिक आयोजन में गया हुआ था. इसी दौरान सविता का शव फंदे पर लटका होने की सूचना मिली. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है. हालांकि आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा, यह स्पष्ट नहीं हो सका, पुलिस मामले की जांच कर रही है. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!