18 साल बाद पूरी हुई सिंधिया की मुराद, भोपाल में मिला बंगला, बन गए दिग्विजय सिंह के पड़ोसी

भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की वर्षों की मुराद आखिर पूरी हो गई. बीजेपी सरकार ने उन्हें पहले भोपाल में सरकारी आवास आवंटित किया था. अब उस सरकारी आवास को उनके पैलैस का रूप दिया गया है. बंगले को इस तरह तैयार किया गया है कि राजघराने की परंपरा की झलक दिखाई दे रही है. सिंधिया भोपाल में अपने विरोधी पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पड़ोसी बन गए हैं. इस बंगले पर सोमवार को जब सिंधिया पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से कहा कि कई नेताओं को मेरे नाम की खुजली होती है.

royal form given to the main gate
मुख्य द्वार को दिया राज साही रूप

श्यामला हिल्स में मिला बंगला: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भोपाल में श्यामला हिल्स में सरकारी बंगला मिला है. सिंधिया का बंगला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है. प्रवेश द्वार को महल के मुख्यद्वार की तरह बनाया गया है. भोपाल में जब कोई सिंधिया के सरकारी बंगले पर आएगा, तो उसे ऐसा आभास होगा कि वे सिंधिया घराने के महल में प्रवेश कर रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और दिग्विजय सिंह अब उनके पड़ोसी बन गए हैं. उमा भारती का बंगला सिंधिया के ठीक बगल में है. सिंधिया गृह प्रवेश करने भोपाल प्रवास पर आए. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत भी कीं.

कांग्रेस ने नहीं दिया था बंगला: गुना से सांसद रहते समय सिंधिया ने 3 साल पहले मध्य प्रदेश सरकार से भोपाल में सरकारी बंगला मांगा था, लेकिन उनका आवेदन करीब 6 महीने तक लंबित रहा. उस दौरान सिंधिया विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष थे. वे भोपाल को अपना बेस कैंप बनाना चाहते थे. उन्होंने कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते भी B-5 बंगला मांगा था, लेकिन वे 2019 में गुना से लोकसभा चुनाव हार गए और बंगला नहीं मिल पाया था.

सिंधिया को 18 साल बाद मिला बंगला: सिंधिया को 18 साल बाद राजधानी में सरकारी बंगला मिला है. एमपी के सीएम और पूर्व सीएम समेत बड़े राजनेता श्यामला हिल्स में रहते हैं. श्यामला हिल्स बड़ा तालाब के किनारे है. यह भोपाल का सबसे वीवीआईपी इलाका है. पूर्व मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और विधायकों को बी और सी टाइप बंगले मिले हैं, जो 1 से 1.5 एकड़ क्षेत्र में फैले हैं.

इन बंगलों के मेंटेनेंस का खर्च 50 करोड़ सालाना: बी टाइप बंगले 105 हैं, जिनका किराया 6 हजार रुपए प्रतिमाह है. सी टाइप बंगले 61 हैं, जिनका किराया 4800 रुपए प्रतिमाह है. इन बंगलों के मेंटेनेंस पर हर राज्य सरकार हर साल करीब 50 करोड़ रुपए खर्च करती है. सिंधिया ने भोपाल में परिवार के साथ सरकारी आवास में प्रवेश किया. इस दौरान हजारों समर्थकों की भीड़ बंगले पर उनके स्वागत करते हुए दिखाई दी.

कांग्रेस ने कसा तंज: कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सिंधिया को मिले सरकारी आवास का फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भले कहें कि अब राजशाही नहीं चलेगी, लेकिन यहां तो श्रीमंत ने अपने सरकारी आवास को ही पैलेस का रूप दे दिया है.

सिंधिया ने कांग्रेस को दिया जवाब: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के नेता गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर बधाई दी.

कई नेताओं को मेरे नाम की खुजली लगी है. जब मैं कांग्रेस में था तब भी खुजली होती थी, और आज जब मैं भाजपा में हूं तब भी खुजली होती है. मैं अपनी राह पर चला हूं और जनसेवा की राह पर चला हूं. मेरा संकल्प और भगवान क्षेत्र की जनता है.

-ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!