गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर असम जाएंगे

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय असम दौरे पर रहेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस दौरान वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर जाएंगे, नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगे और हिमंता बिस्व सरमा सरकार के एक साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. अधिकारियों ने बताया कि शाह अपने असम दौरे की शुरुआत मनकछार में सोमवार को बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) जाकर और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों से संवाद के साथ करेंगे.

उन्होंने कहा कि इसके बाद गृह मंत्री सीमा सुरक्षा बल (BSF) के केंद्रीय भंडार और कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे तथा तामुलपुर में खादी एवं ग्रामीण उद्योग उत्पादों की शुरुआत करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को वह जनगणना कार्यालय और गुवाहाटी के नजदीक अमीनगांव में एसएसबी की इमारत का उद्घाटन करेंगे. शाह गुवाहाटी में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और नेशनल फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी का भी उद्घाटन करेंगे.

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को गृह मंत्री असम पुलिस की परेड का निरीक्षण करेंगे और असम पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों व जवानों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे. उन्होंने कहा कि दोपहर बाद शाह का गुवाहाटी में हिमंता बिस्व सरमा सरकार के एक साल पूरा होने पर आयोजित समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है. इसके बाद वह शहर में पुलिस आयुक्तालय भवन की आधारशिला रखेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!