पंजाब नेशनल बैंक ने FD पर बढ़ाई ब्‍याज दर

पंजाब नेशनल बैंक ने आज से सावधि जमा (Fixed deposit, FD) पर ब्याज दरों में 60 आधार अंकों तक की वृद्धि की है। संशोधित ब्याज दरें इस साल 7 मई से नए जमा और मौजूदा जमाओं के रीन्‍यूवल पर लागू होंगी। पंजाब नेशनल बैंक की नई सावधि जमा दरें 10 करोड़ रुपये तक की जमा रकम पर लागू हैं। 2 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये के बीच FD के लिए 30 से 45 दिनों के बीच मैच्‍योर होने वाली जमाओं के लिए ब्याज दरों में 60 आधार अंकों की वृद्धि की गई है। 271 दिनों और एक साल से कम के बीच मैच्योर होने वाली जमाओं के लिए FD दर में 50 बीपीएस की वृद्धि की गई है। 2 करोड़ रुपये से कम की FD में ब्याज दरों में 10 -20 बीपीएस की वृद्धि होगी। नई दर व्यवस्था के तहत 1 से 2 साल से अधिक की मैच्‍योरिटी अवधि के साथ 2 करोड़ रुपये से कम (गैर-कॉल करने योग्य) की FD पर 5.05 से 5.15 प्रतिशत की ब्याज दर लागू होगी। 2 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये (कॉल करने योग्य) और 5 से 10 साल के बीच मैच्योरिटी बकेट के लिए ब्याज दर 3.50 से 4 प्रतिशत होगी। बैंक ने कहा कि अन्य सभी जमाओं के लिए ब्याज दरें नहीं बदलेंगी। हालांकि, दर वृद्धि एनआरई/एनआरओ सावधि जमा पर भी लागू होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!