मध्य प्रदेश के मौसम में प्री मॉनसून एक्टिविटी, 9 जिले अभी से येलो अलर्ट पर

भोपाल। मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक साथ 4 वेदर सिस्टम एक्टिव हैं. एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास सक्रिय है. दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है, पंजाब से दक्षिणी उत्तर प्रदेश से होकर मणिपुर तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक भी एक ट्रफ लाइन मौजूद है, ऐसे में वातावरण में नमी आ रही है और मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये हुए हैं. 5 मई यानी आज पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद गर्मी के तेवर फिर तीखे होने के आसार है.

9 जिलों में बिजली गिरने का येलो अलर्ट: मध्य प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी के संकेत मिलने लगे हैं. पूर्वी मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां के चलते सोमवार से ही मौसम बदला-बदला सा है, यहां बारिश के साथ आंधी चल रही है. एमपी मौसम विभाग ने बुधवार 4 मई को 9 जिलों में गरज चमक के साथ बौछार तो, 9 जिलों में बिजली गिरने और चमकने का येलो अलर्ट जारी किया था. वहीं, 18-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती हैं. 5 मई को फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, ऐसे में आज 5 मई को भी 9 जिलों को फिर से अलर्ट पर रखा गया है.

MP Pre monsoon activity in the weather Madhya Pradesh 9 districts still on alert

कई जिलों में येलो अलर्ट, लू की भी चेतावनी

इन जिलों में येलो अलर्ट, लू की भी चेतावनी : मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, 5 मई 2022 को इन 9 जिलों में गरज चमक के साथ बौछार की चेतावनी के साथ-साथ 9 जिलों में ही लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. छिंदवाड़ा, अनूपपुर, सिवनी, कटनी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और जबलपुर में गरज चमक के साथ बौछार की संभावना है. वही, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, सिवनी, कटनी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और जबलपुर जिलों में बिजली गिरने और चमकने के साथ धूल भरी हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया. जबलपुर संभाग में कहीं- कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई. 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!