छिंदवाड़ा : बकरी चराने गये 4 मासूमों की डैम के कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत, मरने वालों में दो सगी बहनें

छिंदवाड़ा । माचागोरा डैम के पास बकरी चराने गए चार बच्चों की डैम के कुएं में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चे प्यास लगने पर डैम में बने कुएं में पानी पीने के लिए गये और वहीं ये हादसा हो गया. एडिशनल एसपी से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में तीन लड़कियां और एक लड़का है. तीन लड़कियों में से 2 लड़कियां एक ही घर की सगी बहन हैं.

माचागोरा डैम में दर्दनाक हादसा: चौरई क्षेत्र के ग्राम माचागोरा डैम के डूब प्रभावित ग्राम बरह बरियारी के 4 बच्चे बुधवार की शाम लगभग 5 बजे बकरी चराने के लिए अपने घर से निकले थे. उन्हें प्यास लगी तो वे वहीं खेत के पास लगे डैम में पानी पीने के लिए गए, जहां पर डैम के अंदर कुएं में डूबने से बच्चों की मौत हो गई. ये जानकारी मरने वाले बच्चों के साथ गई एक बच्ची द्वारा ग्रामीणों को दी गई. मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर देखा तो बच्चे डूब चुके थे. बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बच्चों को डैम के अंदर कुएं से बाहर निकाला.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा: घटना की जानकारी लगते ही मौके पर हिवरखेड़ी चौकी प्रभारी सतीश दुबे टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इनका कहना है

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे, सभी शव निकाल लिए गए हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शशि विश्वकर्मा, एसडीओपी चौरई

इस दर्दनाक घटना में मरने वाले बच्चे:

  • सृष्टि, पिता संजय मसराम उम्र 7 साल
  • प्राची, पिता बसंत उइके उम्र 9 साल
  • प्रियंका, पिता बसंत उइके उम्र 11 साल
  • शेखर, पिता घनश्याम तेकाम उम्र 10 साल
  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!