सस्ती हुई बच्चों की वैक्सीन कोवोवैक्स, एक खुराक की कीमत 225 रुपये

नई दिल्ली : सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने मंगलवार को कोवोवैक्स की प्रत्येक खुराक की कीमत 900 रुपये से घटाकर 225 रुपये कर दी है. हालांकि इसमें टैक्स शामिल नही है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविन पोर्टल पर कोवोवैक्स वैक्सीन को शामिल करने के एक दिन बाद यह फैसला किया है. कोवोवैक्स वैक्सीन को 12 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए मंजूरी दी गई है.

टीकाकरण से जुड़े नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) की सिफारिशों के बाद सोमवार को कोवोवैक्स को कोविन पोर्टल में शामिल कर लिया गया था. एसआईआई के सरकारी एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने मंगलवार को सरकार को सूचित किया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट हॉस्पिटलों के लिए कोवोवैक्स की प्रत्येक खुराक की कीमत 900 रुपये से घटाकर 250 रुपये करने जा रही है. लोगों को इस कीमत पर जीएसटी देना होगा. सरकारी नियमों के मुताबिक, वैक्सीन देने के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल 150 रुपये तक सेवा शुल्क ले सकते हैं.

बता दें कि भारत के भारत के ड्रग्स कंट्रोलर ने 28 दिसंबर 2021 को वयस्कों और इस साल नौ मार्च को 12 से 17 वर्ष के बच्चों में आपातकालीन परिस्थितियों में कोवोवैक्स के सीमित इस्तेमाल की मंजूरी दी थी. देश में मौजूदा समय में सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर 12 से 14 साल के बच्चों को बायोलॉजिकल-ई का कॉर्बेवैक्स टीका लगाया जा रहा है. 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को भारत बायोटेक का कोवैक्सीन टीका मुफ्त में लगाया जा रहा है.

निजी टीकाकरण केंद्रों पर कोवैक्सीन की एक खुराक के बदले 386 रुपये के अलावा जीएसटी देनी पड़ती है जबकि कोर्बेवैक्स की प्रत्येक खुराक के लिए 990 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!