देश भर में मनाया जा रहा ईद-उल-फितर : राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली : देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है. मस्जिदों में अकीकदमंद उमड़ रहे हैं. इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद की बधाई दी है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि यह त्योहार लोगों को सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने कहा, ईद-उल-फितर रमजान का महीना समाप्त होने के रूप में मनाया जाता है. यह त्योहार लोगों को एक सामंजस्यपूर्ण, शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है. ईद-उल-फितर के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘ईद-उल-फितर की ढेर सारी शुभकामनाएं. यह शुभ अवसर हमारे समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना को बढ़ाए. सभी के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं.’

पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने नई दिल्ली में संसद मार्ग मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने के बाद कहा कि पूरे मुल्क़ को ईद मुबारक हो. मुल्क़ में अमन रहे. सब इकट्ठा हुए, आपने देखा कितने लोग आए थे. कभी-कभी कुछ लोग पागल हो जाते हैं, लोगों को भटका देते हैं, वरना देश में हमेशा अमन ही रहता है.

दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की. जामा मस्जिद और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली में ईद-उल-फितर के मौके पर जहांगीरपुरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं. भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन ने ईद-उल-फितर के अवसर पर नई दिल्ली में संसद मार्ग मस्जिद में नमाज़ अदा की. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ईद-उल-फितर के अवसर पर तिरुवनंतपुरम के चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम में नमाज़ अदा की.

जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-फितर के मौके पर ईदगाह मलिक बाजार में लोगों ने नमाज अदा की. जयपुर में ईद के अवसर पर ईदगाह में लोगों की भारी भीड़ नमाज़ अदा करने पहुंची. उत्तर प्रदेश में ईद-उल-फितर के मौके पर नोएडा सेक्टर-8 में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं. इस बीच लोगों ने नमाज़ अदा की. महाराष्ट्र में ईद-उल-फितर के मौके पर मुंबई की माहिम दरगाह में लोगों ने नमाज अदा की.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!