पहले भगवान के सामने नतमस्तक हुए अधिकारी, फिर अवैध मंदिर को बुलडोजर से ढहाया

रुद्रपुरः कोतवाली क्षेत्र के घासमंडी में एक पार्क में अवैध रूप से बनाए गए मंदिर निर्माण पर नगर निगम का आज बुलडोजर चला है. इस दौरान टीम ने मूर्तियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला और मंदिर के चबूतरे को ध्वस्त किया. हालांकि, इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस फोर्स एवं जिला प्रशासन की टीम ने मामला शांत करा दिया.

दरअसल, रुद्रपुर के शहीद राम कुमार आर्य पार्क में अवैध रूप से मंदिर बनाया गया था. जिस पर नगर निगम का बुलडोजर गरजा. एसडीएम, एमएनए और भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में टीम ने पहले मंदिर में रखी चार मूर्तियों को हटाकर सुरक्षित निगम की ट्रक में रखवा दिया और फिर अवैध रूप से किए गए निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया. रुद्रपुर नगर निगम की कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी नहीं चली.

इस दौरान पार्क के आसपास लोगों की भीड़ भी जमा रही. हालांकि, मूर्तियों को ट्रक में रखवाने के बाद एसडीएम और अन्य अधिकारी मूर्तियों के आगे हाथ जोड़े नजर आए. उन्होंने कहा कि मूर्तियों को सुरक्षित जगह रखा जाएगा. अधिकारियों ने मोहल्ले के लोगों को पार्क में अवैध निर्माण करने पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत भी दी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!