अगर मोबाइल में है ये ‘जोकर’ एप तो मिनटों में आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

स्मार्टफोन की दुनिया हमारी जिंदगी को जितना आसान बनाया है, उसी में कभी-कभी छोटी से चूक भी हमें बड़ी मुसीबत में डाल देती है. हाल ही में CSIS सिक्योरिटी ग्रुप के एनालिस्ट के अनुसार एंड्रॉइड ऐप में एक खतरनाक मैलवेयर पाया गया है, जो आपके अकाउंट का खाली कर सकता है. इस मैलवेयर का नाम बैटमैन फिल्म के चर्चित किरदार ‘जोकर’ के नाम पर रखा गया है.

क्या है जोकर मैलवेयर?
एंड्रॉइड ऐप को निशाना बनाना वाला यह खास मैलवेयर सीधे आपके अकाउंट में बड़ी सेंध लगा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार के जोकर मैलवेयर से करीब 24 ऐप प्रभावित हैं, जिन्हें फिलहाल गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार यह मैलवेयर करीब 4,72,000 स्मार्टफोन यूज़र्स को प्रभावित कर चुका है. हालांकि फ़िलहाल ये साफ़ नहीं है कि यूज़र्स इस मैलवेयर के खतरे से पूरी तरह सुरक्षित हैं.

कैसे लगाता है जोकर मैलवेयर आपके अकाउंट में सेंध?
यह मैलवेयर आपके छोटे से स्मार्टफोन में मौजूद ऐप के जरिए आपके खाते में बड़ी सेंध लगा सकता है. कई बार ऐप इस्तेमाल करते समय हमें अचानक स्क्रीन पर एड नज़र आते हैं जिन्हे हम अनजाने में क्लिक कर देते हैं. यह मैलवेयर इसी तरह काम करता है, प्रभावित ऐप में यूज़र्स अनजान किसी एड को क्लिक कर देते हैं. जिसके बाद यह मैलवेयर खुद एक्टिव हो जाता है. जिसके बाद मैलवेयर यूज़र्स के SMS को एक्सेस कर सकेगा. इस तरह से OTP की जरिए होने वाली पेमेंट जरिए यूज़र्स की जानकारी के बगैर ट्रांसैक्शन हो जाएंगे और यूज़र्स को पता भी नहीं चलेगा.

किन ऐप से है आपको खतरा?
गूगल प्ले स्टोर में मौजूद करीब 24 ऐप इस मैलवेयर से प्रभावित हैं. जिनमें एडवोकेट वॉलपेपर, ऐज फेस, आल्टर मैसेज, एंटीवायरस सिक्योरिटी, सिक्योरिटी स्कैन, बीच कैमरा, बोर्ड पिक्चर एडिटिंग, सर्टेन वॉलपेपर, क्लाइमेट SMS, क्यूट कैमरा, ग्रेट VPN, लीफ फेस स्कैनर, सोबी कैमरा जैसे कई ऐप शामिल हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!