दिल्ली में 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 1,204 मामले

नई दिल्ली : दिल्ली में कोविड-19 के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,204 मामले सामने आए हैं. संक्रमण दर 4.64 फीसदी दर्ज की गई है. बता दें कि इससे पहले 10 फरवरी को कोविड – 19 के 1,104 केस सामने आए थे. मालूम हो कि 4 अप्रैल से संक्रमण दर एक फीसदी से अधिक बनी हुई है. इसके अलावा अप्रैल माह में कोरोना मरीजों की संख्या छठी बार एक हज़ार के पार गई है. वहीं 9 फरवरी के बाद कोरोना के मामले और 11 फरवरी के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है.

बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,204 नए मामले सामने आए हैं. वहीं संक्रमण दर 4.64 फीसदी दर्ज की गई है. इसके अलावा 18 अप्रैल को संक्रमण दर 7.72 फीसदी दर्ज की गई थी जोकि अप्रैल माह में सबसे अधिक है. सक्रिय मरीजों की संख्या अब करीब चार हज़ार के पार पहुंच गई है. बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 4,508 हो गई है. मालूम हो कि 11 फरवरी को कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 4,812 दर्ज की गई थी.

वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना से एक मरीज की जान गई है. जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 26,169 पर पहुंच गई है. वहीं 3,190 मरीज फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं. इसके अलावा दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 130 मरीज भर्ती हैं. जिसमें 39 मरीज आईसीयू, 39 मरीज ऑक्सीजन और 04 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 25,963 टेस्ट किए गए हैं. जिसमें 15,027 RT-PCR और 10,936 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल है. इसके अलावा कंटेनमेंट जोन की संख्या 796 हो गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!