जून के अंत में पीक पर होगी कोरोना की चौथी लहर, सितंबर तक दिखेगा असर

बेंगलुरु : जून में कोरोना की चौथी लहर पीक पर होगी और इसका असर अक्टूबर तक बना रहेगा. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने एक्सपर्ट की रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी. उन्होंने कहा चौथी लहर में कोरोना को ओमीक्रोन वैरिएंट BA.2 का प्रकोप रहेगा. इस बारे में सरकार जल्द ही आधिकारिक रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी.

के. सुधाकर ने बताया कि आईआईटी कानपुर ने डेटा और रिपोर्ट साझा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक जून के अंत में कोरोना की चौथी लहर शुरू होगी. कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण आईआईटी एक्सपर्ट का यह अनुमान सही साबित हो सकता है. चौथी लहर सितंबर और अक्टूबर तक जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि आईआईटी कानपुर की ओर से पहले की गई तीन भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं. चौथी लहर के बारे में जारी रिपोर्ट साइंटिफिक डेटा पर आधारित है, इसलिए इसे खारिज नहीं किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि चौथी लहर में कोरोना के केस की संख्या कम होंगी, ऐसा दावा नहीं किया जा सकता है. कोरोना के नए वैरिएंट की जांच चल रही है. अभी इसे ओमीक्रोन की सबलाइनेज माना जा रहा है. एक-दो दिन में वैरिएंट से जुड़ी जानकारी सामने आ जाएगी.

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड खुद ब खुद खत्म नहीं होगा. हमें इसके साथ जीने की आदत डाली होगी. लोगों को वैक्सीनेशन, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करना होगा. अभी बेंगलुरू में रोजाना 50-60 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं. कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने बेंगलुरू में ओमीक्रोन सब-वैरिएंट BA.2 से निपटने के लिए कदम उठाए हैं. इस वैरिएंट से संक्रमण बड़ी तेजी से होता है.

उधर, सी.एन. श्री जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च, बेंगलुरु के निदेशक मंजूनाथ ने कहा कि कर्नाटक में कोविड के BA.2.10 और BA.2.12 वैरिएंट पाए गए हैं. BA.2 वैरिएंट के कारण अगले तीन से चार सप्ताह में कोविड की चौथी लहर शुरू हो जाएगी. राहत की बात यह है कि इस दौरान अस्पतालों में एडमिट होने वालों की संख्या पहले की तुलना में कम होगी, हालांकि संक्रमण तेजी से फैलेगा. अगले दो सप्ताह में कोविड के मामलों में तेजी दिखने लगेगी. उन्होंने सलाह दी कि जिन लोगों को बुखार, खांसी और सर्दी के लक्षण दिखें तो तुरंत टेस्ट कराकर डॉक्टर की सलाह लें. बता दें कि दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों में कोरोना के BA.2.12 म्यूटेंट से लोग प्रभावित होने लगे हैं. दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. इस कारण सभी राज्यों ने फिर से कोविड प्रोटोकॉल को लागू कर दिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!