प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद रोहित शर्मा का इमोशनल ट्वीट

मुंबई: आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. अभी तक खेले आठ मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. सीजन की पहली जीत को तरस रही मुंबई को रविवार रात लखनऊ सुपर जाइंट्स के हाथों एक और हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ मुंबई आईपीएल 2022 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है. मुंबई के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने एक इमोशनल ट्वीट किया है.

रोहित शर्मा ने ट्विटर पर लिखा, हमने इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन ऐसा होता है. कई खेल दिग्गज इस दौर से गुजरे हैं, लेकिन मैं इस टीम और इसके वातावरण से प्यार करता हूं. साथ ही हमारे उन शुभचिंतकों की भी सराहना करना चाहते हैं, जिन्होंने अब तक इस टीम के प्रति विश्वास और अटूट निष्ठा दिखाई है.

लगातार आठवीं हार के बाद नॉकआउट की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं किया, लेकिन ऐसा होता है. रविवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 36 रन की हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम प्ले आफ की दौड़ से बाहर हो गई है. आईपीएल के इतिहास की दो सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मौजूदा सत्र काफी मुश्किल रहा.

आईपीएल की बड़ी नीलामी में मुंबई ने हार्दिक पांड्या और कृणाल पंड्या को अपने साथ बरकरार नहीं रखा, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी. मुंबई ने कप्तान रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड को रिटेन किया था. लेकिन ये उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!