कर्नाटक : हिजाब के बाद अब बाइबिल विवाद, हिंदू संगठनों ने किया विरोध

बेंगलुरु : कर्नाटक के हिंदू संगठनों ने बेंगलुरु के क्लेरेंस हाई स्कूल में कथित तौर पर बाइबिल की शिक्षा अनिवार्य किए जाने का विरोध किया है. आरोप है कि रिचर्ड्स टाउन इलाके में स्थित स्कूल ने प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों के लिए बाइबल पढ़ना अनिवार्य कर दिया है. हिंदू जनजागृति समिति के प्रवक्ता मोहन गौड़ा ने कहा कि बाइबिल की शिक्षा अनिवार्य करना संविधान के अनुच्छेद 25 का उल्लंघन है.

उन्होंने कहा कि स्कूल के प्रकाशन में कहा गया है कि सभी बच्चों के लिए बाइबल की शिक्षा अनिवार्य है. यह गैर-ईसाई छात्रों पर धार्मिक ग्रंथ थोपना धार्मिक विश्वास के खिलाफ है. यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन भी है. इसकी शिकायत शिक्षा मंत्री से भी की गई थी. उन्होंने कहा कि हम अगले कुछ दिनों में कोर्ट जाएंगे. कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश ने कहा कि एक स्कूल के बाइबल को अनिवार्य करने का मामले उनके संज्ञान में आया है. वह अपने विभाग के अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा करेंगे और अगला कदम उठाएंगे.

हालांकि, स्कूल प्रबंधन की इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. बता दें, कर्नाटक पिछले कुछ महीनों से सांप्रदायिक मुद्दों में उलझा हुआ है. पिछले महीने राज्य के स्कूलों में हिजाब पहनने को लेकर विवाद हुआ था. यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया, जिस पर अभी फैसला होना बाकी है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!