डिफेक्टिव स्कूटरों को वापस लें कंपनियां : गडकरी

नई दिल्ली । सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की हालिया घटनाओं पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कंपनियों से साफ कर दिया है कि उनकी किसी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं कंपनियों को डिफेक्टिव स्कूटर वापस लेने चाहिए. नितिन गडकरी ने एक के बाद एक ट्वीट कर इस मामले में अपनी बात रखी. 
उन्होंने कहा कि पिछले दो माह में इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स के साथ दुर्घटनाओं की कई खबरें सामने आई हैं. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन दुर्घटनाओं में कुछ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और कुछ लोग बुरी तरह घायल हुए हैं.
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा इन घटनाओं की जांच के लिए हमने एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई है. साथ ही उससे इसे ठीक करने के उपाय सुझाने के लिए कहा है. जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार डिफॉल्ट करने वाली कंपनियों के लिए अनिवार्य आदेश जारी करेगी. 
उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए क्वालिटी पर केंद्रित दिशानिर्देश जारी करेंगे. नितिन गडकरी कहा कि इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स बनाने वाली कंपनियां अगर इस मामले में लापरवाही करती पाई गईं, तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा. इतना ही नहीं सभी डिफेक्टिव गाड़ियों को वापस लेने करने के आदेश भी जारी किए जाएंगे. 
उन्होंने कहा कि इस बीच कंपनियां चाहें तो सभी डिफेक्टिव गाड़ियों के बैच को तत्काल एडवांस में रिकॉल कर सकती है. हाल में कई कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना सामने आई है. इसमें से तमिलनाडु की एक घटना में एक पिता और उसकी बेटी की मौत हो गई थी. लगातार सामने आ रहे हादसों के बीच ओकीनावा आटोटेक ने ने अपने 3,215 स्कूटरों को वापस लेने का निर्णय लिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!