अमित शाह का भोपाल दौरा कल, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जंबूरी मैदान पहुंचकर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, तय हुआ ट्रैफिक रूट

भोपाल। 22 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. मिश्रा गुरुवार को जंबूरी मैदान पहुंचे और अधिकारियोें को जरूरी निर्देश दिए. इस दौरान उनके साथ नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के अलावा पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद थे. सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करते हुए सभा स्थल तक पहुंचने के लिए ट्रैफिक रूट भी फाइनल कर दिया गया है.

बोनस राशि करेंगे वितरित : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार 22 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर भोपाल में होंगे . इस दौरान वे जंबूरी मैदान पर आयोजित वन समितियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस की राशि वितरित करेंगे. बोनस वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के अलावा शाह भाजपा ऑफिस में भी 2 घंटे रहेंगे. इस दौरान वे पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और सरकार के मंत्रियों से चर्चा भी कर सकते हैं. कार्यक्रम के बाद बीजेपी ऑफिस में रुकने के अमित शाह का कार्यक्रम को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है.

narottam mishra visit jamburi maidan
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट देखें इमेज-

Bhopal latest news

सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त: जंबूरी मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के वनवासियों को तेंदूपत्ता बोनस का वितरण किया जाना है, जिस मंच पर यह कार्यक्रम होने वाला है उसे तेंदूपत्ता की आकृति दी जा रही है. आयोजन स्थल पर उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. आयोजन में देश के गृहमंत्री के शामिल होने के चलते सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं. सभी सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है. लाल परेड ग्राउंड, जंबूरी मैदान, सीएम हाउस, बीजेपी मुख्यालय के आसपास के इलाके को अभेद किले के रूप में तैयार किया गया है. अमित शाह एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के जिस-जिस रास्ते से गुजरेंगे उन पर सीसीटीवी और ड्रोन की मदद से नजर रखी जाएगी. शहर के विभिन्न स्थानों पर लोकल पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है.

जनता को वैकल्पिक व्यवस्था: इतना ही नहीं अमित शाह का काफिला शहर में जहां-जहां से भी गुजरेगा उन रास्तों को ट्रैफिक पुलिस बैरिकेड लगाकर बंद कर देगी. जनता को वैकल्पिक व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी. शाह के दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह है. कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत करने को तैयार हैं. कार्यक्रम में बाहर से आने वाले आदिवासी और वनवासी बंधुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है. वहीं शहर की जनता को ट्रैफिक को लेकर कोई परेशानी न हो इसे लेकर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक का ट्रैफिक रूट फाइनल कर दिया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!