छत्तीसगढ़ के मंत्री के बिगड़े बोल-PM मोदी ने बस्तर की मिट्टी को बेकार कर दिया

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कवासी लखमा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते दिख रहे हैं. कवासी लखमा ने पीएम के बस्तर दौरे को लेकर यह बयान दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कवासी लखमा ने आपत्तिजनक बातें कह दीं. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी दो बार बस्तर आए हैं. लेकिन यहां आकर उन्होंने क्या किया. दो बार के दौरे में पीएम मोदी ने बस्तर की मिट्टी को बेकार कर दिया.

पीएम मोदी ने बस्तर में किसी को नौकरी नहीं दी: कवासी लखमा यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रधानमंत्री को राजा कहा जाता है. जब वह (पीएम मोदी) बस्तर आए तो लोगों ने उनका स्वागत किया. लोगों ने सोचा कि राजा आ रहा है. वह यहां के लोगों को नई-नई सुविधा देंगे. सिंचाई के लिए पानी देंगे. लोगों को नौकरी देंगे. लखमा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने बस्तर दौरे के दौरान एक चपरासी की भी नौकरी किसी को नहीं दी.

लखमा का केंद्रीय मंत्रियों के दौरे पर तंज: कवासी लखमा ने केंद्रीय मंत्रियों के दौरे पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि यहां केंद्रीय मंत्री सिर्फ और सिर्फ पिकनिक के लिए आ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री यहां आएंगे, दाल-चावल खाएंगे और फिर चले जाएंगे. क्योंकि केंद्रीय मंत्रियों की पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सामने कुछ नहीं चलती. लखमा ने कहा कि जब पीएम मोदी ने बस्तर दौरे के दौरान यहां के लोगों को कुछ नहीं दिया तो केंद्रीय मंत्री बस्तर के लोगों को क्या दे देंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    बस्तर दशहरा के मुख्य आकर्षण फूल रथ परिक्रमा की शुरुआत, माई जी के छत्र को रथारूढ़ कर कराया गया भ्रमण

    जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव का शुभारंभ काछनगादी रस्म के साथ हो चुका है. नवरात्रि के पहले दिन जोगी बिठाई की रस्म भी पूरी कर ली गई है. जिसके बाद…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!