जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार, ट्विटर ने उनके दो ट्वीट पर लगाई रोक

अहमदाबाद: गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि मेवाणी ने सितंबर 2021 में कांग्रेस से जुड़े हैं. असम पुलिस ने मेवाणी को देर रात गुजरात के पालनपुर शहर में स्थित एक सर्किट हाउस से गिरफ्तार किया है और रात में ही पुलिस उन्हें अहमदाबाद लेकर गई और वहां से आज यानी गुरुवार तड़के सुबह ही असम लेकर चली गई. दलित नेता और राजनीतिक दल राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के संयोजक मेवाणी के सहयोगी सुरेश जाट के अनुसार मेवानी को आईपीसी की धारा-153ए के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद गिरफ्तार किया गया, जो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने से संबंधित अपराधों से जुड़ी हुई है. यह प्राथमिकी असम के कोकराझार थाने में दर्ज कराई गई थी. इसी बीच ट्विटर ने उनके दो ट्वीट पर भारत में रोक लगा दी है.

जिग्नेश मेवाणी विधान सभा के सदस्य और गुजरात के वडगाम से विधायक हैं. वह एक वकील और पूर्व पत्रकार हैं. वर्तमान में मेवाणी एक निर्दलीय विधायक हैं, लेकिन उन्होंने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है. जिग्नेश मेवाणी ने राजनीतिक कार्यकर्ता और जेएनयू के पूर्व छात्र संघ नेता कन्हैया कुमार के साथ सितंबर 2021 में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जहां कुमार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे और मेवाणी ने अंत तक गांधी को अपना समर्थन दिया था. एक निर्दलीय विधायक के रूप में उनका कार्यकाल है जिसके बाद ही वह कांग्रेस में शामिल होंगे. असम पुलिस ने एक ट्वीट के सिलसिले में गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी को राज्य के पालनपुर शहर से बुधवार देर रात गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मेवानी को बृहस्पतिवार तड़के हवाई मार्ग से असम ले जाया गया.

ट्विटर ने उनके दो ट्विट पर भारत में लगाया रोक

ट्विटर ने उनके दो ट्विट पर भारत में लगाया रोक

सुरेश जाट ने कहा कि असम पुलिस के अधिकारियों द्वारा साझा किए गए एक दस्तावेज के अनुसार विधायक मेवानी के कुछ दिन पुराने एक ट्वीट के आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज की गई है. हालांकि इस ट्वीट को ट्विटर ने हटा दिया है. ’’ उन्होंने बताया कि यह ट्वीट नाथूराम गोडसे के बारे में था. जाट के मुताबिक, मेवानी को पहले सड़क मार्ग से पालनपुर से अहमदाबाद लाया गया और फिर बृहस्पतिवार सुबह हवाई मार्ग से असम ले जाया गया. मेवानी बनासकांठा की वडगाम सीट से निर्दलीय विधायक चुने गए थे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!