छिंदवाड़ा: अचानक स्कूल पहुंचे कलेक्टर, जली रोटी और पानी वाली दाल देखकर रसोईया को फटकारा, उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के दिये निर्देश

छिंदवाड़ा। सरकारी स्कूल में व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन मोहखेड़ के राजेगांव के एक सरकारी स्कूल पहुंचे. इस दौरान शिक्षकों की उपस्थिति का रजिस्टर से मिलान किया. जिसमें सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए. कलेक्टर ने स्कूल के किचन का भी ​जायजा लिया. इस दौरान मध्याह्न भोजन में जली रोटियां मिलने पर समूह को नोटिस थमाया.

उत्तरपुस्तिकाओं को जांच के लिए भेजा: बेपटरी हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को लेकर छिंदवाड़ा कलेक्टर ने लगाम कसना शुरू कर दिया है. वह खुद ग्रमीण इलाकों में औचक निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं. जिससे सरकारी स्कूलों की शिक्षा बेहतर हो सके और बच्चों का भविष्य बन सके. इसी कड़ी में कलेक्टर ने राजेगांव के एक सरकारी स्कूल में जाकर कक्षा 6वीं की उत्तरपुस्तिकाएं जांची. इस दौरान लगभग सभी उत्तरपुस्तिकाएं में एक समान उत्तर मिले. नकल की संभावना को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर सभी उत्तरपुस्तिकाओं को मोहखेड़ तहसीलदार ने जप्त कर ली और जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दी.

किचन में जाकर देखी भोजन की क्वालिटी: कलेक्टर सुमन ने विद्यालय के किचन शेड का भी औचक निरीक्षण किया. इस दौरान भोजन मेन्यू के अनुरूप नहीं पाया गया. अधिकारियों द्वारा चखने पर भोजन की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं पाई गई. इस पर कलेक्टर सुमन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे संचालित करने वाले निर्मल स्व-सहायता समूह को नोटिस थमाया. साथ ही एसडीएम सौंसर को स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

Collector saw quality of food

कलेक्टर ने स्कूल के किचन में जाकर देखी भोजन की गुणवत्ता

आरोग्यम उप स्वास्थ्य केंद्र का लिया जायजा: कलेक्टर ने आरोग्यम उप स्वास्थ्य केंद्र राजेगांव का भी जायजा लिया. जहां कोरोना टीकाकरण और एक साल तक के बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण की जानकारी ली. इसके साथ ही सेवा सहकारी समिति राजेगांव के कार्यालय का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेंद्र नारायण, एसडीएम सौंसर श्रेयांस कूमट, तहसीलदार मोहखेड़ मीना दशरिया, सीईओ जनपद पंचायत मोहखेड़ वी.सी.टिम्हरिया मौजूर रहे.

  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!