आईएमएफ ने अर्थव्यवस्था को लेकर श्रीलंका के हालिया निर्णयों की सराहना की

कोलंबो | श्रीलंका के वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए श्रीलंका की ओर से उठाए गए कदमों की सराहना की है। मंत्रालय ने कहा कि वित्त मंत्री अली साबरी ने सोमवार को आईएमएफ मुख्यालय में आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मुलाकात की।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आईएमएफ ने अपने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है, और श्रीलंका को दिए गए समर्थन को मजबूत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली है।

साबरी ने एक रैपिड फाइनेंसिंग इंस्ट्रमेंट (आरएफआई) का भी अनुरोध किया और आईएमएफ ने बाद में उन्हें सूचित किया कि भारत ने आरएफआई के लिए श्रीलंका की ओर से भी अभ्यावेदन दिया था।

श्रीलंकाई सरकार ने पिछले हफ्ते अंतरिम अवधि के लिए सभी ऋणों की अदायगी को स्थगित करने का फैसला किया, जब तक कि उसके पास आईएमएफ द्वारा समर्थित एक व्यवस्थित और सहमतिपूर्ण ऋण पुनर्गठन कार्यक्रम नहीं होता है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!