बैंगलोर ने लखनऊ को 18 रन से दी मात, फाफ डुप्लेसी मैन ऑफ द मैच

मुंबई: आईपीएल 2022 में मंगलवार रात खेले गए 31वें मुकाबले में बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रन (RCB BEAT LSG BY 18 RUNS) से हरा दिया. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को 182 रन का लक्ष्य दिया था लेकिन लखनऊ की टीम 8 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवरों में 163 रन ही बना सकी. बैंगलोर की जीत के हीरो कप्तान फाफ डुप्लेसी और तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड रहे. डुप्लेसी ने शानदार बैटिंग करते हुए 96 रन की पारी खेली जबकि हेजलवुड ने लखनऊ के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. डुप्लेसी को उनकी शानदार इनिंग के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

लखनऊ की धीमी शुरुआत- 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ के ओपनर्स क्विंटन डीकॉक ने कप्तान केएल राहुल के साथ धीमी शुरुआत की लेकिन संभलकर खेलने के चक्कर में डिकॉक महज 3 रन बनाकर आउट हो गए. 17 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद बैटिंग करने उतरे मनीष पांडे भी महज 6 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद केएल राहुल (30 रन) भी क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़कर पवेलियन लौट गए.

बड़ी पारी नहीं खेल पाया कोई बल्लेबाज- लखनऊ की तरफ से कोई भी बल्लेबाज डुप्लेसी की तरह बड़ी पारी नहीं खेल पाया. क्रुणाल पांड्या ने 28 गेंद में 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से सर्वाधइक 42 रन बनाए जबकि कप्तान केएल राहुल ने अपनी 30 रन की पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया. इसके अलावा दीपक हुड्डा और आयुष बिश्नई 13-13 रन बनाकर आउट हुए और मार्कस स्टॉइनिस 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे. आखिरी ओवर में जेसन होल्डर (16 रन) ने 2 छक्के जरूर मारे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

हेजलवुड की अगुवाई में आरसीबी के गेंदबाजों का कमाल- रॉयल चैलेंजर्स की गेंदबाजी ब्रिगेड ने भी इस जीत में अहम भूमिका निभाई. जॉश हेजलवुड ने 4 ओवर में 25 रन खर्च करके 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इसके अलावा हर्षल पटेल ने 2 विकेट झटके. गेंदबाजी की शुरुआत करने आए मोहम्मद सिराज मैक्सवेल ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया.

टॉस हारने के बाद आरसीबी की खराब शुरुआत- टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर की 5वीं गेंद पर अनुज रावत (5) चमीरा की गेंद को केएल राहुल को कैच थमा बैठे और अगली ही गेंद पर विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए गए. पहले ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 7 रन पर दो विकेट था.

डुप्लेसी की कप्तानी पारी- दो विकेट सस्ते में गंवाने के बाद कप्तान डुप्लेसी और मैक्सवेल पारी को संभालने में जुटे लेकिन 11 गेंदों पर 23 रन बनाकर मैक्सवेल कुल 44 के टीम स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद सुयश भी (10 रन) बनाकर आउट हो गए. फिर डुप्लेसी ने शाहबाज अहमद (26 रन) के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 70 रन जोड़े. छठे विकेट के रूप में आउट होने से पहले डुप्लेसी ने 64 गेंदों पर 96 रन बनाए. जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इस पारी की बदौलत ही बैंगलोर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 181 रन बना पाई.

लखनऊ की गेंदबाजी- चमीरा ने शुरुआती दो विकेट झटककर बैंगलोर के हौसले पस्त करने का काम किया तो जेसन होल्डर ने भी दो विकेट चटकाए. क्रुणाल पांड्या को भी एक विकेट मिला, जबकि आवेश खान और रवि बिश्नोई की झोली विकेटों के मामले में खाली रही.

प्वाइंट टेबल- इस जीत के बाद आरसीबी की टीम प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. आरसीबी ने 7 मैच में से 5 मैच जीते हैं और कुल 10 प्वाइंट हैं. लखनऊ इस हार के बाद 8 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है. लखनऊ ने भी 7 मैच खेले हैं लेकिन उसे 4 में जीत और 3 में हार मिली है. गुजरात की टीम अब भी 6 मैचों में 5 जीत के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई है, जबकि चेन्नई और मुंबई प्वाइंट टेबल की सबसे निचली पायदान पर हैं. चेन्नई ने अब तक 6 मैच में से एक मैच जीता है तो मुंबई 6 मैच खेलने के बाद भी अपनी पहली जीत के लिए तरस रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!