तेलंगाना की गवर्नर तमिलिसाईं बोलीं, राजभवन के प्रति शत्रुता रखती है तेलंगाना सरकार

चेन्नै: तेलंगाना के सीएम और राजभवन के बीच खराब हो रहे रिश्ते पर गवर्नर तमिलिसाईं सुंदरराजन ने बड़ा बयान दिया है. चेन्नै में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल तमिलिसाईं ने कहा कि मुख्यमंत्रियों की निरंकुश कार्यप्रणाली लोकतंत्र के लिए सही नहीं है. उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद बैठने के कारण आप यह उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि राज्यपाल रबड़ स्टैंप जैसे काम करे. आश्चर्य यह है कि एक चीफ मिनिस्टर यह चाहते हैं कि राज्यपाल उनकी इच्छा के मुताबिक काम करे. राज्यपाल और राज्य सरकार के संबंधों पर चर्चा करते हुए गवर्नर तमिलिसाईं ने अपने पुडुचेरी के कार्यकाल के बारे में बताया. अपना अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा कि राजभवन और निर्वाचित राज्य सरकार के बीच सामंजस्यपूर्ण कामकाजी संबंध होने चाहिए, मगर तेलंगाना में ऐसा नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि पुडुचेरी के उपराज्यपाल के कार्यकाल के दौरान वहां की सरकार का रवैया सौहार्दपूर्ण था, जबकि तेलंगाना में यह शत्रुतापूर्ण है.

केसीआर सरकार के साथ टकराव के मुद्दे पर उन्होंने अपना पक्ष रखा. तेलंगाना की गवर्नर ने कहा कि राज्य सरकार ने उनका विरोध तब शुरू किया, जब उन्होंने एमएलसी के केसीआर की ओर से भेजे गए नाम को नॉमिनेट करने के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया. उनका कहना था कि उस एमएलसी कैंडिडेट के खिलाफ कुछ मुद्दे थे, जिसे दरकिनार नहीं किया जा सकता था. इसके बाद से राजभवन और सरकार के बीच रिश्तों में खटास आ गई. मैंने गर्मजोशी लाने के प्रयास किए हैं और सीएम के साथ टेलीफोन पर बातचीत की . लेकिन, वह आगे बढ़ने के इच्छुक नहीं थे.

तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के रूप में साढ़े पांच साल के कार्यकाल में तमिलिसाई द्रविड़ राजनीति में बड़ा चेहरा बन गई थी. उनका कहना है कि उन्होंने आलोचना को स्वीकार करना सीख लिया है. तमिलिसाईं ने कहा कि जब मैं तमिलनाडु की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष थी तब आलोचना होती थी और अब भी मैं राज्यपाल के रूप में उनका सामना करती हूं. अपनी हालिया दिल्ली यात्रा के बाद उठी सियासी किस्सों पर भी तमिलिसाईं ने खुलकर राय रखी. उन्होंने कहा कि मेरी दिल्ली यात्रा के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि मुझे तेलंगाना से बाहर किया जा सकता है, क्योंकि वहां एक मजबूत राज्यपाल की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जो लोग महिलाओं की मजबूती पर सवाल उठाते हैं, उन्हें मैं चुनौती देती हूं, मुझसे ज्यादा मजबूत राज्यपाल कौन हो सकता है? यह मत सोचिए कि महिलाएं इतनी मजबूत नहीं हैं कि चुनौतियों का सामना कर सके.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!