शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी के साथ कर दिया अगली फिल्म का ऐलान

शाहरुख खान की आने वाली फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। हाल ही में ‘पठान’ का टीजर आया था। इसके अलावा निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ उनकी फिल्म की लंबे समय से चर्चा है। शाहरुख ने कई बार सोशल मीडिया पर इशारों-इशारों में हिरानी के साथ फिल्म का जिक्र किया। अब एक वीडियो रिलीज कर फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। शाहरुख की यह फिल्म दिसंबर 2023 में आएगी। 

शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया पेज पर टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘डियर राजकुमार हिरानी सर, आप तो मेरे सांता क्लाज निकले। आप शुरू करो मैं टाइम पे पहुंच जाऊंगा। एक्चुअली मैं तो सेट पर ही रहने लगूंगा। आखिरकार आपके साथ काम कर रहा हूं। बहुत एक्साइटेड हूं। Dunki सिनेमाहॉल में आपके लिए ला रहे हैं 22 दिसंबर 2023 को।‘ इसके साथ शाहरुख ने तापसी पन्नू, गौरी खान, रेड चिलीज और राजकुमार हिरानी फिल्म्स को टैग किया है। फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू, विकी कौशल और बोमन ईरानी हैं। 15 अप्रैल से फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है। आगे की शूटिंग लंदन और बूडापेस्ट में होगी। फिल्म के बारे में शुरुआती जानकारी मिली है कि यह एक सोशल कॉमेडी है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!