MP Fuel Price Today: लगातार बढ़ रहे हैं पेट्रोल और डीज़ल के दाम, जानिए क्या है नया रेट

भोपाल। देश में महंगाई का डोज लगातार बढ़ता ही जा रहा है. आम आदमी महंगाई की चौतरफा मार से परेशान है, वहीं पेट्रोल-डीजल के भाव भी लोगों को चैन नहीं लेने दे रहे हैं. पिछले कई दिनों से पेट्रोल डीजल के रेट लगभग रोज बढ़ रहे हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक हुई वृद्धि पर सरकार सफाई दे रही है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और यह स्थिति भारत सरकार के नियंत्रण से बाहर है. जानिए आज के पेट्रोल डीजल के रेट.

Petrol Diesel rate in MP

शहरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर)डीज़ल के दाम (रुपए प्रति लीटर)
भोपाल118.12101.14
इंदौर118.22101.25
ग्वालियर118.04101.06
जबलपुर118.16101.20

पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं:पेट्रोल डीजल के दाम में आज कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. राजधानी भोपाल में पेट्रोल के दाम में कई दिन से कोई परिवर्तन नहीं दिख रहा है. यहां पेट्रोल 118.12 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है, जबकि डीजल 101.14 रुपये प्रति लीटर में है.

रूस के खिलाफ प्रतिबंध भारत के लिए चिंता का विषय: आशंका है कि रूस के खिलाफ मौजूदा प्रतिबंध ज्यादा वैश्विक आपूर्ति को कम कर देंगे और विकास को प्रभावित करेंगे. कच्चे तेल की कीमत सीमा भारत के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि इससे पेट्रोल और डीजल 15 से 25 रुपए महंगा हो सकता है. फिलहाल भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चे तेल का आयात करता है.

ऐसे जानें अपने शहर में तेल के ताजा भाव:अगर आप घर बैठे पेट्रोल डीजल की नई कीमत जानना चाहते हैं, तो ये बहुत ही आसान है. दरअसल, आप एसएमएस (SMS) के जरिए अपने शहर में तेल की कीमत का हाल आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं.

जानें कैसे तय होती है तेल की कीमत: भारत में तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर तय होते हैं. इन्हें हर दिन सुबह 6 बजे इसी के आधार पर अपडेट किया जाता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम , इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों में तेल के दाम अपडेट करती हैं, जिसके बाद ही तेल के दामों में बढ़ोतरी और गिरावट का पता चलता है.

इसलिए भी बढ़ते हैं तेल के दाम:मध्यप्रदेश में पेट्रोल पर 33 फीसदी टैक्स लगाया जाता हैं. इस टैक्स के ऊपर फिर सेस लगाया जाता है. एमपी में फिलहाल, पेट्रोल पर 4.50 रुपए का सेस लग रहा है. वहीं यहां डीजल पर 23 फीसदी टैक्स लगाया जाता है. इसके बाद डीजल के ऊपर तीन रुपए प्रति लीटर सेस लगाया जाता है. राज्य सरकारों के इन टैक्स और सेस के बाद थोड़ी कसर नगर निगम भी पूरी करता है. इसमें भोपाल समेत कुछ नगर निगम पेट्रोल पर अपना सेस लगाते हैं. नतीजतन नगरीय क्षेत्रों में आने वाले पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और भी महंगा हो जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!