जहांगीरपुरीः हनुमान जन्माेत्सव पर निकली शाेभा यात्रा पर पथराव, पुलिसकर्मी सहित कई घायल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार की शाम दो गुटों के बीच झड़प हाेने से इलाके में तनाव की स्थिति बनी है. शनिवार की शाम हनुमान जन्माेत्सव पर निकाली गयी शाेभा यात्रा पर कुछ उपद्रवी तत्वाें ने पथराव करने शुरू कर दिये. इससे भगदड़ मच गयी. बताया जा रहा है कि गाेली भी चली है. हंगामे में एक पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हाे गये.

मिली जानकारी के अनुसार शोभा यात्रा जैसे ही जहांगीर पुरी के कुशल सिनेमा के पास पहुंची उस पर पथराव होने लगा. दोनों तरफ से पत्थरबाजी हाेने की बात बतायी जा रही है. हंगामे ने उग्र रूप ले लिया है. कुछ गाड़ियों को भी आग के हवाले करने की सूचना है. पूरे इलाके में इस घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है. बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है. अन्य टुकड़ियाें काे भी मौके पर माहौल को संभालने के लिए भेजा जा रहा है.
जहांगीर पुरी की घटना पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर शांति की अपील की. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा में पथराव की घटना बेहद निंदनीय है, जो भी दोषी हों उन पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए. सभी लोगों से अपील है कि एक दूसरे का हाथ पकड़कर शांति बनाए रखें.

दिल्ली के मुख्यमंत्री का ट्विट.

दिल्ली के मुख्यमंत्री का ट्विट.

दिल्ली पुलिस कमीश्नर राकेश अस्थाना ने जहांगीर पुरी में पथराव की घटना पर ट्विट कर कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. जहांगीरपुरी और अन्य संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्र में बने रहने और कानून व्यवस्था की स्थिति की बारीकी से निगरानी करने और गश्त करने के लिए कहा गया है.

पुलिस कमीश्नर के ट्विट

पुलिस कमीश्नर के ट्विट

पुलिस कमीश्नर के ट्विट

पुलिस कमीश्नर के ट्विट

वहीं इस बवाल पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ पथराव आतंकी हरकत है. बांग्लादेशी घुसपैठियों की बस्ती अब भारत के नागरिकों पर हमले करने की हिम्मत करने लगी है. इनके एक एक के कागज चेक करके गैर कानूनी घुसपैठियों को देश से निकालना अब जरूरी हो गया है.

कपिल मिश्रा का ट्विट.

कपिल मिश्रा का ट्विट.

निगम पार्षद अजय शर्मा ने बताया कि फिलहाल इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं. लगातार माहौल को शांत करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत करने में जुटे हैं. अभी भी हंगामा जारी है.

दो पक्षाें में तनाव

दो पक्षाें में तनाव

जहांगीर पुरी में दाे पक्षाें में झड़प.

जहांगीर पुरी में दाे पक्षाें में झड़प.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!