हनुमान जयंती 2022 पर भूलकर भी न करें भद्राकाल में पूजा, जानें शनि दोष से मुक्ति के उपाय

हनुमान जन्मोत्सव 2022: हनुमान जन्मोत्सव के दिन इस बार बन रहा विशेष संयोग। यह संयोग शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए अच्छा माना जा रहा है। जानिए इस दिन किन उपायों से प्रसन्न होंगे बजरंगबली-

हनुमान जयंती 2022 पर भूलकर भी न करें भद्राकाल में पूजा, जानें शनि दोष से मुक्ति के उपाय

संकट मोचन भगवान हनुमान का जन्म चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। इस साल पूर्णिमा तिथि 16 अप्रैल, शनिवार को पड़ रही है। चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्मदिन मनाया जाता है। इसलिए इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव भी कहा जाता है। हनुमान जयंती के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि बजरंगबली प्रसन्न होकर भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं और संकटों को हरते हैं। आप भी जानें हनुमान जन्मोत्सव पर किन मुहूर्त में न करें हनुमान जी की पूजा व शनि दोष से मुक्ति के उपाय-

हनुमान जन्मोत्सव पर बन रहे ये अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- 09:08 AM से 10:45 AM
यमगण्ड- 01:58 PM से 03:34 PM
आडल योग- 08:40 AM से 05:54 AM, अप्रैल 17
विडाल योग- 05:55 AMसे 08:40 AM
गुलिक काल- 05:55 AM से 07:31 AM
दुर्मुहूर्त- 05:55 AM
से 06:46 AM
वर्ज्य- 04:12 PM से 05:43 PM
भद्रा- 05:55AM से 01:28 PM

हनुमान जन्मोत्सव पर बनने वाले शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:26 ए एम से 05:10 ए एम।
अभिजित मुहूर्त- 11:55 ए एम से 12:47 पी एम।
विजय मुहूर्त- 02:30 पी एम से 03:21 पी एम।
गोधूलि मुहूर्त- 06:34 पी एम से 06:58 पी एम।
अमृत काल- 01:15 ए एम, अप्रैल 17 से 02:45 ए एम, अप्रैल 17।
रवि योग- 05:55 ए एम से 08:40 ए एम।

हनुमान जन्मोत्सव पर शनि दोष से मुक्ति पाने के उपाय-

-शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जन्मोत्सव के दिन मंदिर में बजरंगबली को केवड़े का इत्र और गुलाब की माला चढ़ाएं। इसके बाद सरसों के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाने से संकटों से मुक्ति मिलने की मान्यता है। मान्यता है कि हनुमान जी प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि व आरोग्य का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जन्मोत्सव के दिन नारियल लेकर हनुमान मंदिर जाएं और अपने ऊपर से सात बार उतारते हुए हनुमान जी के सामने फोड़ दें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की हर बाधा दूर होती है।

शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए 11 पीपल के पत्तों पर श्री राम का नाम लिखकर इनकी माला बनाएं और हनुमान जी को अर्पित कर दें। 

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!