महिला के साथ गैंग रेप करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार,दो की तलाश जारी

अलीगढ़ : अलीगढ़ पुलिस ने एक महिला के साथ गैंगरेप करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. यही नहीं, पुलिस ने घायल अभियुक्त के कब्जे से टेंपो, महिला का लूटा का सामान और अवैध असलहा भी बरामद किया है. पुलिस के अनुसार अभियुक्त का नाम यूसुफ पुत्र अनीस है जबकि अन्य बदमाश की तलाश जारी है.

जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल को अलीगढ़ के थाना अकराबाद में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई की थी. उसका आरोप था कि वह ऑटो से अकराबाद जा रही थी. तभी ऑटो चालक सहित सवार 02 व्यक्तियों द्वारा उसके साथ गलत काम किया गया. मामले की जानकारी लगते ही थाने में हड़कंप मच गया. एक्शन में आई पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर 4 टीमों का गठन किया. टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई.

इस दौरान टीम द्वारा कंट्रोल रूम में नियुक्त कर्मचारियों के विशेष प्रयास से 250 से अधिक फुटेज चेक किए गए. लगभग 200 संदिग्धों के बारे में जानकारी की गयी. ऑटो सवार मुख्य अभियुक्त को चिह्नित किया गया. पहचान के बाद मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नानऊ पुल के पास इसी प्रकार का ऑटो और संदिग्ध व्यक्ति सवारियां भरने का प्रयास कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर थाना अकराबाद क्षेत्र में अभियुक्तों को दबोचने का प्रयास किया. इस पर अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

वहीं, पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर करने पर बदमाश घायल हो गया. 02 अन्य संदिग्ध व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि अन्य दो लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!