संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर को पूरा देश कर रहा नमन

नई दिल्ली : भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आज 131वीं जयंती मनाई जा रही है. डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है. आजाद भारत के वह पहले कानून एवं न्याय मंत्री थे. अंबेडकर जंयती को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में जाना जाता है.

इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में संसद भवन लॉन में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डॉ. अंबेडकर के भाषण का एक वीडियो ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर की 131वीं जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि. जिन्होंने भारत को ताकत का सबसे मजबूत स्तंभ दिया – हमारा पवित्र संविधान.’

डॉ अंबेडकर एक प्रख्यात कानूनविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे. उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन के साथ-साथ महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कदम उठाए. भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार थे. डॉ. अंबेडकर वर्ण व्यवस्था तथा छुआछूत के खिलाफ थे. उन्होंने अपने जीवन काल में वर्ण व्यवस्था का पुरजोर विरोध किया था. बाबा साहेब अंबेडकर ने दलितों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए. उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए संघर्ष किया गया और मुहिम चलाई.

डॉ. भीमराव अंबेडकर को 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. भारत सरकार ने 2015 में 14 अप्रैल को देशभर में आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!