अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग स्टेडियम लॉर्ड्स में होगी

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं। इन दिनों वह फिल्म की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री ‘चकदा एक्सप्रेस’ के लिए लॉर्ड्स सहित तीन बड़े स्टेडियम में शूटिंग करेंगी।

यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने कर्णेश शर्मा की क्लीन स्लेट फिल्म्स के साथ एक नए स्पॉन्सरशिप डील की घोषणा की है, जो 2022 सीजन के लिए हेडिंग्ले में मुख्य प्रायोजक के रूप में नजर आएगा। इससे ये बात साफ हो जाती है कि अनुष्का इन स्टेडियम में फिल्म की शूटिंग करने जा रही हैं। झूलन गोस्वामी के क्रिकेट करियर को देखते हुए ये उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की शूटिंग लॉर्ड्स के साथ ही दुनिया के चार बड़े स्टेडियम में होगी।

अनुष्का की हर फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जाता है। ऐसे में अनुष्का और कर्णेश चाहते हैं कि चकदा एक्सप्रेस किसी महिला खिलाड़ी पर बनी एक यादगार बायोपिक बने। इसके वह फिल्म को बड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय कर रहे हैं। इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा भी कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह कई बार अपनी वर्कआउट की फोटो और वीडियो भी शेयर कर चुकी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!