शरद पवार के घर पर हमला मामला, विश्वास नांगरे की अध्यक्षता में बनी जांच कमेटी

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के घर पर हमले को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई हुई है. महाराष्ट्र सरकार ने शरद पवार के आवास सिल्वर ओक पर हुए हमले की जांच के लिए एक जांच कमेटी गठित की है. यह कमेटी मुंबई शहर के संयुक्त आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल की अध्यक्षता में बनाई गई है, जो मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी.

बता दें कि 8 अप्रैल को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के कर्मचारियों ने मुंबई स्थित पवार के सिल्वर ओक आवास के बाहर प्रदर्शन किया था. इस दौरान उग्र भीड़ ने पवार के घर पर पथराव करने के साथ ही चप्पलें फेंकी थीं. माना जा रहा है कि शरद पवार के घर के सामने हुआ आंदोलन पूर्व नियोजित था. प्रदर्शन को लेकर पुलिस के खुफिया तंत्र पर भी सवाल उठाए गए थे. इसके बाद मामले को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गृह मंत्री, मुंबई पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) और अन्य अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई थी. इस बैठक में ही सभी मुद्दों पर चर्चा करने के बाद एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया था.

उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक अधिवक्ता समेत 110 अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. मामले में अधिवक्ता को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. वहीं अन्य कर्मचारियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस घटना के बाद राज्य सरकार ने शरद पवार, सुप्रिया सुले व पवार परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!