उत्‍तराखंड में अगले तीन दिन मौसम बना रहेगा शुष्क, बढ़ सकता है तापमान

देहरादून । उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। फिलहाल बारिश के आसार भी ‎दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में गर्मी अभी और परीक्षा ले सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मार्च सूखा बीतने के बाद अप्रैल में भी बारिश का इंतजार बरकरार है। मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों तक में चिलचिलाती धूप पसीने छुड़ा रही है। अधिकतम पारे में उछाल के चलते दिन में भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। ज्यादातर इलाकों में पारा सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अरब सागर से उठने वाला पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बेहद धीमी है। ऐसे में उत्तराखंड में फिलहाल बारिश के आसार कम हैं। अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है। पहाड़ों में दोपहर बाद मध्यम हवाएं चलने की संभावना है।
गंगोत्री से गोमुख तपोवन ट्रैक पर गया पहला पर्यटक दल लौट आया है। इस दल में छह पर्यटक और एक गाइड व सात पोर्टर शामिल थे। गोमुख तपोवन में जाने वाला यह दल सीजन का पहला पर्यटक दल है। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट 1 अप्रैल को खुले, जिसके बाद माउंट हाई विंड ट्रैकिंग एंड माउंटेनरिंग के नेतृत्व में यह दल 3 अप्रैल को गंगोत्री गोमुख तपोवन के लिए रवाना हुआ। माउंट हाई विंड ट्रैकिंग एंड माउंटेनरिंग के संचालक जयेंद्र राणा का कहना है ‎कि इस सीजन का यह पहला दल है जो गंगोत्री-गोमुख तपोवन की ट्रैकिंग करके लौटा है। इस दल के साथ गाइड प्रदीप राणा व प्रशिक्षित पोर्टर भेजे गए थे। टीम के पास पूरे संसाधन थे। पहले दिन यह दल भोजवासा तक गए। जबकि दूसरे दिन गोमुख तपोवन पहुंचा। तपोवन में सैर करके यह दल 6 अप्रैल को लौट आया है। गोमुख तपोवन की सैर करके लौटे पर्यटक काफी खुश हुए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!