मुरारी बापू और कंप्यूटर बाबा आमने- सामने, मुरारी बापू ने दी धमकी

भोपाल। अभी तक अपनी मांगो को लेकर सरकार की नाक में दम करने वाले साधु संत अब आपस में भिड़ रहे है। बीते दिनों सीएम हाउस के बाहर आत्मदाह करने की धमकी देने वाले कथावाचक आचार्य देव मुरारी बापू  ने अब कंप्यूटर बाबा को जूतों से मारने की धमकी दी है।हाल ही में बापू ने कांग्रेस के लिए चुनाव में प्रचार भी किया था।बता दे कि 17  सितंबर को भोपाल में संतो का समागम भी होने वाला है, ऐसे में बाबाओं के बीच छिड़ी ये महाभारत सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है।

देवमुरारी बापू का कहना है कि  मैं अशोकनगर का रहने वाला हूँ, जबकि कंप्यूटर बाबा जबलपुर का रहने वाला है।कंप्यूटर बाबा अपनी घरवाली को छोड़कर बाबा बना है,  कंप्यूटर बाबा इंदौर में करोड़ो की जमीन हड़प कर सरकार को मूर्ख बनाने का ठेका लिया है । आगे बापू ने कहा कि कम्प्यूटर बाबा पढ़े लिखे नहीं है। कम्प्यूटर बाबा अगर कंप्यूटर है तो मैं हैकर हूँ। कंप्यूटर बाबा होश में रहे नहीं तो जूतो से पीट पीट कर कंप्यूटर बाबा को होश में ला दूंगा।

बता दे कि मुरारी बापू वही है जिन्होंने बीते दिनों कमलनाथ सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि मैंने कमलनाथ से मांग की थी कि 15 अगस्त तक मध्य प्रदेश गोसंवर्धन बोर्ड में मेरी नियुक्ति की जाए, ताकि मैं गोसेवा कर सकूं। लेकिन, यह मांग भी अनसुनी कर दी गई।इससे मैं आहत हूं और इसी के चलते मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्महत्या करूंगा, क्योंकि इस सरकार द्वारा संतों की मांगें नहीं मानने से मेरा मान-सम्मान गिरा है। बापू की धमकी के बाद सरकार में हड़कंप मच गया था और उन्होंने बापू की मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया था।जिसके बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया।अब उन्होंने कंप्यूटर बाबा को जूतो से मारने की धमकी दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!