भाजपा का स्थापना दिवस कल, पार्टी कार्यालय में लहराएगी भगवा टोपी, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

नई दिल्ली। भाजपा के स्थापना दिवस पर बुधवार को केवल झंडा ही नहीं, भगवा टोपी भी लहराएगी। भाजपा संसदीय दल की बैठक में मंगलवार को ही इसकी झलक मिल गई, जहां सांसदों को भाजपा की पट्टी के साथ भगवा टोपी बांटी गई। ऐसी ही टोपी पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात में रोड शो के दौरान पहन चुके हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर सांसद और कार्यकर्ता यह टोपी पहनेंगे। वहीं, अगले दिन से शुरू होने वाले सामाजिक न्याय पखवाड़े के दौरान गांव-गांव में चलने वाले अभियान के वक्त भी यह भगवा टोपी सामान्य होगी।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि बुधवार 6 अप्रैल का दिन हम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष दिन है। हम अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हैं। हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पार्टी का निर्माण किया है और लोगों की अथक सेवा की है। कल सुबह 10 बजे साथी कार्यकर्ताओं को संबोधित करूंगा। सभी लोग शामिल हों।

jagran

संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों को जनता तक पहुंचने के लिए कहा

बता दें कि मंगलवार को संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने फिर से याद दिलाया कि सांसदों को जनता तक पहुंचने के रास्ते ढूंढने चाहिए। कई कल्याणकारी कार्य हो रहे हैं। उन्हें लेकर जनता तक जाना चाहिए। उन्हें जागरूक करना चाहिए। दरअसल, भाजपा सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक अलग-अलग योजनाओं को लेकर पूरे देश में अभियान चलाएगी। इसमें आयुष्मान योजना, जन औषधि केंद्र, हर घर नल जल योजना, पीएम आवास जैसी योजनाओं को लेकर सांसद, विधायक गांवों तक पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री ने अपने-अपने क्षेत्रों में तालाबों की सफाई का काम शुरू करने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा में पार्टी का आंकड़ा सौ तक पहुंचने पर गर्व जताया और खासतौर से पूर्वोत्तर में पार्टी के विकास की बात की। उन्होंने पहली बार नगालैंड से महिला सांसद के आने पर भी खुशी जताई।

बताते हैं कि गुजरात भाजपा के अध्यक्ष व पार्टी सांसद सीआर पाटिल ने भगवा टोपी बांटी। जाहिर है कि इसका अनुसरण दूसरे भाजपा शासित राज्यों में भी दिख सकता है

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!