उमा भारती को शिवराज का जवाब, कहा- एमपी में नहीं होगी शराबबंदी

भोपाल। शराबबंदी को लेकर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अब सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ खुलकर सामने आ गई हैं. उज्जैन में सीएम शिवराज के शराबबंदी को लेकर दिए गए बयान के बाद उमा भारती ने एक के बाद एक कई ट्वीट किये. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति स्नेह जताया तो वहीं दूसरी ओर उन पर आरोप लगाया. नर्मदापुरम में एक कार्यक्रम में पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उमा भारती के सवालों का अपने भाषण में भरे मंच से जवाब दे दिया है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी नहीं होगी, लेकिन नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया जाएगा.

सीएम शिवराज से पूछा सवालः पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सीएम शिवराज से सवाल पूछते हुए कहा कि अब वे मीडिया के माध्यम से क्यों बात करने लगे हैं. उन्हें अनबोला क्यों कर दिया है. उमा भारती ने ट्विटर पर लिखा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय मेरे बड़े भाई शिवराज सिंह चौहान से 1984 से मार्च 2022 तक सम्मान एवं स्नेह के संबंध बने रहे. शिवराज ऑफिस जाते समय या मेरे हिमालय प्रवास के समय या मेरे किसी भजन का स्मरण आने पर या तो मुझसे मिलते थे या फोन करते थे. मैंने शिवराज से 2 साल हर मुलाकात में शराबबंदी पर बात की है. अब बात बाहर सामने आ गई है, तो भाई ने अनबोला क्यों कर दिया.

उमा भारती ने कहा कि सीएम शिवराज ने गत दिनों उज्जैन में कहा था कि लोग शराब पीना बंद कर दें तो, मैं शराब की दुकानें बंद कर दूंगा. जब लोग शराब पिएंगे ही नहीं, दुकानें चलेंगी ही नहीं तो वह तो खुद ही बंद हो जाएंगी. अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए तो पुलिस एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है, यह तो कानून व्यवस्था का सवाल है. उन्होंने कहा कि हमें शराबबंदी की शुरुआत करनी चाहिए. अहातों में शराब परोसने की व्यवस्था तुरंत बंद होनी चाहिए. स्कूल, अस्पताल, मंदिर एवं अन्य निषिद्ध स्थानों के पास शराब की दुकानें भी बंद हों. घर-घर शराब पहुंचाने की घिनौनी व्यवस्था तुरंत रुके.

नर्मदापुरम में कही यह बातः सीएम शिवराज सिंह सोमवार को राष्ट्र कवि पं. माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर नर्मदापुरम के माखन नगर पहुंचकर माखन नगर गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान शुरू किए जाने का फैसला लिया गया है. सरकार और नागरिक मिलकर प्रदेश को नशा मुक्त बनाएंगे. सीएम ने कहा कि शराबबंदी से कुछ नही होगा जहां बन्द है वहां भी बिक रही है, इसलिए मिलकर प्रयास करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!